फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर दिशा का वास्तुदोष आपकी आमदनी को करता है कम, जानें कैसे

Fri, 07 Apr 2017 04:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
वास्तुशास्त्र में जितना महत्व ऊर्जा का रहता है उतनीं ही अहमियत दिशाएं भी रखती हैं।
विज्ञापन
घर, आॅफिस या किसी दूसरी जगह वास्तुदोष होने पर उसका असर आपके भविष्य के साथ आपके कारोबार पर भी पड़ता है। कुछ भी गलत होने पर इसका जिम्मेदार वास्तु को तो मानते ही है और इसे सही करने के लिए कई तरह के उपाय भी करते हैं। इसके बावजूद वास्तुदोष कम नहीं होता। क्या आप जानते है कि तमाम तरह के उपाय बिल्कुल सही करने के बावजूद भी आपका वास्तुदोष कम क्यों नहीं होता। इसका जवाब यहां हैं।
विज्ञापन


दरसल कुछ भी गलत होने पर आप ये तो पता लगा लेते है कि घर या आॅफिस में वास्तुदोष है, लेकिन आप इस बात को नहीं समझ पाते कि जो कुछ घटना घट रही है वो किस वास्तुदोष के कारण हो रही है। जहां पर वास्तुदोष है अगर उसी का समाधान किया जाए तब जाकर कुछ समाधान निकलते हैं। वास्तुशास्त्र में जितना महत्व ऊर्जा का रहता है उतनीं ही अहमियत दिशाएं भी रखती हैं। किसी भी दिशा में वास्तुदोष होने पर उसका प्रभाव भी अलग-अलग रहता है। जानें किस दिशा का गलत वास्तु कैसे जिंदगी को प्रभावित करती है।
विज्ञापन

सेहत पर पड़ता है असर
- जिस घर के ईशान कोण में वास्तुदोष है, उस घर में मालिक सहित सभी पुरुष और संतान पर गलत प्रभाव पड़ता है।
- घर के पूर्व दिशा के वास्तुदोष का सीधा असर संतान की सेहत पर पड़ता है और घर की संतान अक्सर बीमार रहती है।
- जिस घर के आग्नेय कोण में वास्तुदोष होता है, उस घर की दूसरी संतान पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
- घर की दक्षिण दिशा में वास्तु दोष का असर उस घर की मुख्य महिला पर पड़ता है।
- घर के पश्चिम- दक्षिण कोण में वास्तुदोष का असर उस घर के मालिक, उसकी पत्नी और पहली संतान पर पड़ता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें