वास्तु शास्त्र के अनुसार, धारदार वस्तुओं पर शनि का प्रभाव होता है। ब्लेड, चाकू, तलवार, बंदूक, तोप आदि हिंसात्मक प्रवत्ति के होते हैं। इसलिए इस प्रकार की तस्वीरों से दूरी बनाकर रखें, क्योंकि जिस घर में इस प्रकार की तस्वीर लगाई गई है, उस घर में रहने वाले लोगों के मन में हिंसात्मक प्रवृत्ति पैदा होने की संभावना ज्यादा रहती है।
इस प्रकार की तस्वीरें लगाएं
फल-फूल या हंसते हुए बच्चों की तस्वीरें जीवन शक्ति का प्रतीक होती हैं। उन्हें पूर्वी व उत्तरी दीवारों पर लगाना शुभ होता है। इनसे जीवन में खुशहाली आती है। उत्तर दिशा की दीवार पर हरियाली या हरे चहकते हुए पक्षियों का शुभ चित्र लगाएं। ऐसा करने से परिवार के लोगों की एकता बनेगी। साथ ही बुध ग्रह के शुभ परिणाम मिलेंगे, क्योंकि उत्तर दिशा बुध की दिशा होती है। घर में जुड़वां बत्तख व हंस के चित्र लगाना श्रेष्ठ रहता है।
ऐसा करने से समृद्धि आती है। बच्चों के शयन कक्ष में हरे फलदार वृक्षों के चित्र, आकाश, बादल, चंद्रमा अदि और समुद्र तल की शुभ आकृति वाले चित्र लगाने चाहिए।यूं तो पति-पत्नी के कमरे में पूजा स्थल बनवाना या देवी-देवताओं की तस्वीर लगाना वास्तुशास्त्र में निषिद्ध है, फिर भी राधा-कृष्ण की तस्वीर बेडरूम में लगा सकते हैं। इसके साथ ही बांसुरी, शंख, हिमालय आदि के चित्र दाम्पत्य सुख में वृद्धि के कारक होते हैं।