फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहु की अशुभता से हैं परेशान फिर जरूर करें ये मोर पंख से जुड़ा ये उपाय, दूर होंगी परेशानियां

Tue, 21 Jul 2026 05:18 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

कुंडली में राहु के अशुभता के कारण जीवन में कई तरह की बाधाएं आती हैं। इससे मानसिक अशांति, डर, बेचैनी, कार्यों में रुकावटें और रिश्तों में तनाव का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन
कुंडली में राहु कमजोर होने के लक्षण - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्योतिष में राहु को छाया ग्रह माना जाता है। राहु के प्रभाव के चलते व्यक्ति के जीवन में अचानक बहुत ही सारे बदलाव आने लगते है। कुंडली में राहु की अशुभता के चलते व्यक्ति को कई तरह के मानसिक तनाव, भ्रम और बाधाएं आने लगती हैं। ज्योतिष में राहु की अशुभता को कम करने के लिए कई तरह उपायों के बारे में बताया गया है जिसमें मोरपंख से जुड़ा हुआ एक कारगर उपाय माना जाता है। जीवन में मोरपंख से जुड़ा उपाय करने से जीवन से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और राहु दोष में कमी आती है। आइए जानते हैं राहु दोष को कम करने के उपाय। 
विज्ञापन


क्या होता है राहु दोष
ज्योतिष में राहु को एक अशुभ और पापी ग्रह माना जाता है। यह अचानक से परिवर्तन और भ्रम करने वाला ग्रह होता है। जब किसी जातक की कुंडली में राहु कमजोर या फिर पीड़ित होता है तो व्यक्ति को भ्रम, बेचैनी, असफलता  और खर्चों में वृद्धि होने लगती है। राहु के पीड़ित होने पर व्यक्ति कई बार निर्णय नहीं ले पाता है। 

राहु दोष के संकेत
व्यक्ति के जीवन में अगर राहु से संबंधित कोई दोष होता है तो उसे कई तरह के संकेत मिलने लगते हैं। अशुभ राहु के प्रभाव के चलते व्यक्ति को मानसिक अशांति, डर, बेचैनी, कार्यों में रुकावटें और रिश्तों में तनाव का सामना करना पड़ता है। राहु दोष के कारण कोई भी कार्य आसानी से साथ पूरा नहीं होता है। 
विज्ञापन


मोरपंख का ज्योतिषीय प्रभाव
भगवान श्रीकृष्ण को मोरपंख बहुत ही प्रिय होता है और यह हमेशा इनके मुकुट पर सुशोभित रहता है। इसके अलावा ज्योतिष में राहु के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए मोरपंख से जुड़ा उपाय बहुत ही कारगर होता है। घर पर मोरपंख रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव हमेशा बना रहता है। मोरपंख के इस्तेमाल जीवन में आने वाली बाधाएं कम होती है। 

मोरपंख रखने के कारगर उपाय
वास्तु में मोरपंख को नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का सबसे आसान और कारगर उपाय बताया गया है। जिन लोगों की कुंडली में राहु अशुभ होते हैं उनको मोरपंख से जुड़ा उपाय जरूर करना चाहिए। आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए तिजोरी में मोरपंख जरूर रखें। इसके अलावा सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए और नकारात्मक ऊर्जा को रोकने के लिए मुख्य द्वार पर मोरपंख जरूर लगाएं। बुधवार या फिर शनिवार के दिन घर पर मोरपंख लाना शुभ होता है। 

Predictions: कैसे रहेंगे आपके लिए आने वाले महीने ? जानें किस राशि को मिलेगा लाभ और किसको होगी टेंशन
Rahu Transit 2026: सावन में इन तीन राशि वालों के बदल जाएंगे दिन, राहु करेंगे नक्षत्र परिवर्तन

विज्ञापन

Rahu Ketu Impact: दिसंबर तक इन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे राहु-केतु, चमकी रहेगी इनकी किस्मत
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें