थोड़ा सा दूध आपकी सभी परेशानियों को दूर सकता है। चौंकिए मत, क्योंकि ऐसा सम्भव है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार दूध को चंद्रमा का कारक माना गया है और दूध में आपकी परेशानियों को कम करने की शक्ति भी होती है।
यह भी पढ़ें- हादसों की संभावनाओं को कम कर देती है कार में रखी यह छोटी सी चीज, आजमा कर देखें
- अगर आपके साथ बार बार दुर्घटनाएं हो रही है तो शुक्ल पक्ष अमावस्या के तुरंत बाद मंगलवार को 400 ग्राम दूध में चावल धोकर नदी में बहा दें। ऐसा लगातार सात मंगलवार करें। इसके बाद आपको खुद ही फर्क नजर आने लगेगा।
- अगर आप आर्थिक रूप से परेशान रहते हैं तो रात में एक गिलास दूध अपने सिर के पास रखकर सो जाएं और सुबह उसी दूध को बबूल के पेड़ में डाल दें।
- कुंडली में किसी भी ग्रह की दशा अच्छी नहीं होने पर लगातार सात सोमवार शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं।
- घर में मां लक्ष्मी की कृपा चाहिए तो इसके लिए आपको दूध में चीनी और घी को मिलाकर पीपल के पेड़ के जड़ में डालना होगा।
- कुंडली में गुरु ग्रह अशुभ होने पर दूध में चीनी और केसर मिलाकर शाम को शिवलिंग पर चढ़ा दें। ऐसा करने से गुरु मजबूत होगा।