फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोहफे में आपको ये सात चीजें मिले तो समझ लीजिए देने वाला आपका दिल से भला नहीं चाहता

Sat, 16 Nov 2019 06:36 AM IST
संदीप भट्ट धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
उपहार का लेन-देन जीवन का एक हिस्सा है जिसे पाकर हर व्यक्ति खुश होता है। लेकिन देने वाले की नीयत कैसी है यह जानना भी जरूरी है क्योंकि अगर देने वाले की नीयत साफ नहीं होती तो उपहार में आपको कुछ ऐसा भी दे सकता है जो आपकी खुशियों को ग्रहण लगा सकता है। इसलिए जब कोई उपहार में इन सात चीजों को दे तो समझ लीजिए वह आपका दिल से भला नहीं चाहता और इनके उपहार को घर में नहीं रखना चाहिए।

विज्ञापन

2 of 8
tiger - फोटो : tiger
हिंसक जानवरों जैसे शेर, बाघ, चीता की तस्वीर या मूर्ति उपहार में लेना देना नहीं चाहिए। इन सबकी तस्वीर उपहार में लेने या देने से हिंसक घटना होने की संभावना रहती है।
विज्ञापन

3 of 8
डूबता जहाज - फोटो : social media
डूबते हुए जहाज की मूर्ति उपहार में मिलना और उसे घर में रखना अशुभ फलदायक होता है। इससे आर्थिक नुकसान की संभावना रहती है। आपकी आर्थिक तरक्की को विराम लग सकती है।
 

4 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
चाकू छुरी न तो किसी को उपहार में देना चाहिए और अगर कहीं से मिले तो उसे घर में नहीं रखना चाहिए। 
 
विज्ञापन

5 of 8
काला वस्त्र - फोटो : Social media
काले वस्त्र कभी किसी को उपहार में नहीं देना चाहिए। अगर कोई आपको यह देता है तो यह अपशगुन माना जाता है। यह दुःख, कष्ट और पीड़ादायक माना जाता है। इसे मृत्यु कारक भी माना गया है यही वजह है कि शादी के एक साल तक काले वस्त्र धारण करना अच्छा नहीं माना जाता।
 
विज्ञापन

6 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
जूते को उपहार में देना जुदाई का प्रतीक माना जाता है। प्रेमियों को तो इसे एक दूसरे को उपहार स्वरूप बिल्कुल भी नहीं देना चाहिए इससे दोनों की राहें अलग हो जाती हैं ऐसी मान्यता है।
 
विज्ञापन

7 of 8
रुमाल - फोटो : social media
रुमाल उपहार में देना दुख का कारण माना गया है। इससे जीवन में कष्ट आता है। पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने की संभावना रहती है।
 
विज्ञापन

8 of 8
घड़ी - फोटो : amar ujala
बहुत से लोग घड़ी उपहार में देते हैं जबकि घड़ी उपहार में देना जीवन में प्रगति को रोकना माना जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें