फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेंगशुई उपाय, जो घटा सकते हैं आपका वजन बिना डाइटिंग

Thu, 01 Nov 2012 02:43 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आपका फैट बढ़ रहा है और बढ़ते वजन के कारण आप चिंतित हैं तो जरूरी नहीं कि आप घंटों जिम में जाकर पसीना बहाएं। वजन कम करने के लिए आपको डाईटिंग करने की भी जरूरत नहीं है। चाईनीज़ वास्तु विज्ञान फेंगशुई में वजन कम करने के आसान उपाय बताए गये हैं। इन्हें आजमाकर आप चाहें तो अपना वेट कंट्रोल कर सकते हैं।
विज्ञापन


सबसे पहले किचन पर ध्यान देना चाहिए। किचन को सुसज्जित करके रखें, जो भी गैर जरूरी चीजें हैं उन्हें किचन से निकाल दें। अपने किचन में खाने की आवश्यक चीजों को ही रखना चाहिए। किचन अथवा डायनिंग हॉल, जहां भी भोजन करते हों वहां दीवारों पर लाईट कलर करवाएं। रेड और ब्राईट कलर से भूख अधिक लगती है। प्लेट और टेबल क्लॉथ का कलर भी वजन को प्रभावित करता है। फेंगशुई के अनुसार ब्लैक अथवा ब्लू कलर की प्लेट और टेबल क्लॉथ का प्रयोग करने से खाने के प्रति रूचि कम होती है और वजन नियंत्रित रहता है।

भोजन सामने देखकर सीधा खाना शुरू नहीं कर देना चाहिए। शास्त्रों में कहा गया है कि भोजन को पहले ईश्वर को समर्पित करें फिर यह प्रार्थना करें कि भोजन से संतुष्टि मिले एवं शरीर पुष्ट हो। फेंगशुई में भी यही बात कही गयी है कि, भोजन शुरू करने से पहले ध्यान करें और भोजन से संतुष्टि की कामना करने के बाद भोजन करें। इससे स्वास्थ्य उत्तम रहता है और अतिरिक्त फैट नहीं बढ़ता है। अतिरिक्त भोजन से बचने के लिए डाईनिंग टेबल और किचन में ताजे फल और फूल रखें।
विज्ञापन


वजन कम करने का एक अच्छा तरीका यह भी है कि फ्रीज और डाईनिंग टेबल के सामने शीशा लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि सूर्य की रोशनी किचन और डाईनिंग एरिया में पहुचें। कुछ लोग वजन कम करने के लिए शीशा की बजाय स्पेक्ट्रम लाईट का भी प्रयोग करते हैं। आप भी चाहें तो ऐसा कर सकते हैं।

वजन कम करने के लिए फेंगशुई में एक तरीका यह भी है कि अपना जूता ऐसे स्थान पर रखें जहां से आते-जाते आपकी दृष्टि जूते पर जाए। घर में स्वस्थ लोगों की तस्वीर लगाएं। यह भी आपको स्वस्थ रखने में सहायक होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें