फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरियर और धन संबंधी दिक्कतें दूर करती है ऊंट की मूर्ति

Thu, 14 Mar 2013 11:21 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आपको कैरियर में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। लगातार प्रयास करने के बाद भी सफलता आपसे कोसों दूर है तो सफलता तक पहुंचने के लिए आप ऊंट का सहारा ले सकते हैं। चीनी वास्तु विज्ञान फेंगशुई के अनुसार ऊंट नौकरी, व्यावसायिक एवं आर्थिक बाधाओं को दूर करने में सहायक होता है।
विज्ञापन


फेंगशुई के अनुसार ऊंट की मूर्ति को ऑफिस और घर दोनों ही जगहों पर रखा जा सकता है। इससे प्रगति की राह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। जिनकी नौकरी अथवा व्यवसाय में सबकुछ सामान्य चल रहा है उन्हें परेशानियों एवं विरोधियों के प्रभाव से बचने के लिए अपने ऑफिस में ऊंट रखना चाहिए।

घर में ऊंट की मूर्ति रखने से आर्थिक स्थिति सामान्य रहती है। धन संबंधी समस्याओं में कमी आती है। लेकिन अगर ऊंट को जोड़े में रखा जाए तो धन का आगमन भी तेज होता है और आर्थिक स्थिति उन्नत होती है। फेंगशुई के अनुसार ऊंट का सकारात्मक प्रभाव तभी प्राप्त होता है जब इसे उत्तर पश्चिम दिशा में रखा जाए।
विज्ञापन


फेंगशुई में ऊंट को लेकर ऐसी मान्यता इसलिए है क्योंकि ऊंट दृढता और संघर्ष का प्रतीक है। मरूभूमि में मनुष्य को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के अलाव यह छाया और दूसरी अन्य चीजों से मनुष्य की सहायता करता है। मरूभूमि की कठिन राहों में यह एक कुशल मार्गदर्शक का भी काम करता है। इसलिए फेंगशुई में माना जाता है कि ऊंट की मूर्ति और तस्वीर जीवन की कठिनाईयों को भी पार लगाने में सहायक होता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें