फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips 2024: नए साल में घर या ऑफिस डेस्क पर रखें ये छोटा सा पौधा, सालभर मिलेगी तरक्की

Thu, 04 Jan 2024 10:52 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vastu Tips 2024: जिस घर में बांस का पौधा होता है, वहां से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। वास्तु के विशेषज्ञों के अनुसार आर्थिक संकट को दूर करने के लिए घर या दफ्तर में बैम्बू प्लांट जरूर लगाना चाहिए।
विज्ञापन
नए साल में घर या ऑफिस डेस्क पर रखें ये छोटा सा पौधा, सालभर मिलेगी तरक्की - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Feng Shui And Vastu tips 2024: वास्तु शास्त्र में ऐसे कई पेड़ पौधों का जिक्र मिलता है, जो सुख-समृद्धि में सहायक माने जाते हैं। इन्हीं में से एक है बैम्बू प्लांट यानी बांस का पौधा। वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में बैम्बू प्लांट को बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि जिस घर में बांस का पौधा होता है, वहां से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। वास्तु के विशेषज्ञों के अनुसार आर्थिक संकट को दूर करने के लिए घर या दफ्तर में बैम्बू प्लांट जरूर लगाना चाहिए। बैम्बू प्लांट न सर्फ देखने में सुंदर लगते हैं, बल्कि इससे घर का वास्तु दोष भी दूर होता है। फेंगशुई में इस पौधे को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना गया है। ऐसे में यदि आप नए साल 2024 में खुशहाली और समृद्धि चाहते हैं, तो घर या ऑफिस डेस्क पर बैम्बू प्लांट जरूर रखें। आइए जानते हैं नए साल में बैम्बू प्लांट को घर में रखने के नियम और लाभ... 

विज्ञापन


इस दिशा में लगाएं बैम्बू प्लांट
घर में बैम्बू प्लांट को हमेशा दक्षिण पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। इस दिशा में बम्बू प्लांट लगाना शुभ माना जाता है, क्योंकि ये धन की दिशा मानी जाती है। इस पौधे को घर में उत्तर दिशा में रखने से काम कारोबार में तरक्की मिलती है। इसके अलावा बच्चों के स्टडी रूम या पढ़ाई करने वाले कमरे में रखने से उनका पढ़ाई में मन लगता है। साथ ही ऑफिस डेस्क पर इसे रखने से मनचाही तरक्की के योग बनते हैं।  

बैम्बू प्लांट के फायदे
इस पौधे को घर या ऑफिस डेस्क पर रखना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। घर या ऑफिस में जिस जगह भी बैम्बू प्लांट रखा जाता है, वहां सुख-समृद्धि आती है। साथ ही सेहत पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन


बैम्बू प्लांट लगाने के नियम

  • बांस के डंठल को लाल रंग के रिबन से बांध कर कांच के बर्तन में रखना ज्यादा फायदेमंद होता है।
  • घर में रखे गए बैम्बू प्लांट में हमेशा पानी डालते रहना चाहिए।
  • बांस के पौधे को कभी भी सूखने नहीं देना चाहिए।
  • बैम्बू प्लांट को जिस बर्तन में लगाना है उसमे नीले रंग का पत्थर जरूर डालें।


बैम्बू प्लांट की इस तरह करें देखभाल

  • बैम्बू प्लांट में बहुत ज्यादा पानी का इस्तेमाल न करें इससे पौधे में सड़न होने लगती है।
  • इस पौधे को डायरेक्ट तेज धूप में नहीं रखना चाहिए। इससे पौधा मुरझा जाता है।
  • इस पौधे का पानी समय-समय पर बदलते रहें।
  • पौधे में अगर पत्तियों का रंग पीला पड़ गया है तो इसे हटा हटा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें