फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपका घर भी चौराहे या तिराहे के सामने, तो जरूर जाननी चाहिए ये बातें

Thu, 17 Dec 2020 07:36 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वास्तुु
विज्ञापन

वास्तु शास्त्र के अनुसार आप जिस स्थान पर निवास करते हैं। उस स्थान की अच्छी-बुरी ऊर्जा एवं दोष-गुण का आपके वर्तमान और भविष्य बहुत प्रभाव पड़ता है। यदि आपका घर गलत स्थान पर बना हुआ है तो आपको अपने पारिवारिक जीवन के साथ कार्यक्षेत्र में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए घर का सही जगह पर होना बहुत आवश्यक है। यदि आपका मकान तिराहे या चौराहे के सामने या आस-पास बना हुआ है तो आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि चौराहे या तिराहे के पास बने हुए मकान में रहने से क्या नुकसान हो सकते हैं। 

विज्ञापन

चौराहे के निकट बने हुए मकान के नुकसान
वास्तु के अनुसार चौराहे के सामने या बिलकुल निकट घर में वास्तु दोष निर्मित होता है। जिसके कारण वहां नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
तंत्र शास्त्र के अनुसार चौराहे के मकान में तमोगुण का स्थान माना गया है। तीन गुणों सतोगुण, रजोगुण और तमोगुण में से तमोगुण के प्रधान होने पर आलस्य, सुस्ती और भ्रम जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 
जिन लोगों का घर चौराहे के निकट होता है उनकी शांति में हमेशा व्यव्धान बना रहता है क्योंकि यहां लोगों तथा वाहनों का आवागमन लगा रहता है। जिससे आपको मानसिक अशांति का सामना करना पड़ता है। चौराहे के पासे बने हुए घर में रहने से उत्तेजना बनी रहती है।

 
विज्ञापन

तिराहे के पास बने घर के नुकसान 
  • यदि आपका घर किसी तिराहे के सामने या आस-पास बना हुआ है तो भयानक वास्तुदोष निर्मित होता है।
  • तिराहे के मकान में रहने से परिवार के सभी सदस्य मानसिक रूप से परेशान ही रहते हैं।
  • तिराहे के बने हुए घर में रहने का बुरा प्रभाव यहां रहने वाली महिलाओं के स्वास्थ्य पर पड़ता है। जिससे उन्हें रोग घेर सकते हैं। 
  • तिराहे के पास बने हुए घर में धन संबंधित समस्याएं बनी रहती हैं। घर में धन नहीं टिकता है। जिसके कारण घर में हमेशा आर्थिक तंगी बनी रहती है।
  • यदि किसी का मकान तिराहे के पास है तो उसमें हमेशा गृह क्लेश बना रहता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें