फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजमर्रा की जिंदगी में रखेंगे इन आसान वास्तु नियमों का ध्यान, तो जीवन की सभी परेशानियां रहेंगी दूर

Thu, 27 May 2021 09:48 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
vastu tips
विज्ञापन

वास्तु शास्त्र में न केवल निर्माण को लेकर बल्कि हर एक चीज के रख रखाव के बारें में सही दिशा और नियम बताए गए हैं। यदि वास्तु पर ध्यान न दिया जाए तो उस स्थान पर वास्तु दोष लगता है, जिससे नकारात्मकता बढ़ने लगती है। नकारात्मकता बढ़ना मतलब जीवन में परेशानियों का बढ़ना होता है। इसलिए वास्तु को ध्यान में रखना बहुत आवश्यक माना जाता है। वास्तु में कुछ आसान मगर महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं यदि रोजमर्रा के जीवन में इन बातों को ध्यान में रखा जाए तो परिवार में प्रेम बना रहता है साथ ही आपकी परेशानियां भी दूर होती हैं। जानते हैं इस बारे में।

विज्ञापन

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
वास्तु के अनुसार सप्ताह में एक बार कपूर जलाकर पूरे घर में दिखाना चाहिए। इससे घर की सारी नकारात्मकता दूर हो जाती है और जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशियां आती हैं। 

रोटी सेंकने के पहले तवे पर दूध के छींटें मारना चाहिए। मान्यता है कि इससे परिवार की कलह दूर होती है और स्वास्थ्य सही रहता है। 
 
वास्तु के अनुसार घर की पूर्व दिशा या फिर मंदिर के पास तुलसी अवश्य लगानी चाहिए और प्रत्येक गुरूवार को जल में थोड़ा सा दूध मिलाकर तुलसी में चढ़ाना चाहिए। इससे आपके घर की अशांति दूर होती है।
 
घर की बैठक में संत-महात्माओं की आशीर्वाद देती हुई तस्वीर लगानी चाहिए। इससे परिवार के सभी सदस्यों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और तरक्की प्राप्त होती है।

घर में टूटा-फूटा सामान, कांच और मुरझाए फूल बिलकुल नहीं रखने चाहिए। इससे आपके घर में नकारात्मकता बढ़ती है। 
 
वास्तु के अनुसार घर में हरे-भरे पौधे लगाने चाहिए। ये सकारात्मकता को बढ़ाने में सहायक होते हैं। खासतौर पर दक्षिण-पूर्व दिशा के कोने में कोई हरा भरा पौधा जरूर रखना चाहिए।
 
इस बात का ध्यान रखें कि फर्नीचर की किनारे नुकीली नहीं होनी चाहिए। वास्तु के अनुसार गोल किनारों का फर्नीचर शुभ रहता है और फर्नीचर हमेशा कमरे के आकार के अनुसार ही लेना चाहिए।
विज्ञापन

घर की पूर्व, उत्तर दिशा और ब्रह्म स्थान को हल्का और खाली रखें तो वहीं दक्षिण में भारी निर्माण और भारी सामान रखना सही रहता है। 
 
घर में सरसों के तेल के दीपक में लौंग डालकर लगाकर रखना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से घर के सदस्यों की सेहत अच्छी रहती है। 
 
सुबह-सुबह उठकर पूर्व दिशा के सभी खिड़की दरवाजे खोल देना चाहिए। इससे घर में सकारात्मकता का प्रवाह बढ़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें