हमारे आस पास मौजूद तस्वीर जिंदगी पर सीधा प्रभाव डालती है। ये प्रभाव कभी सकारात्मक होते है तो कभी नकारात्मक। आप सोच रहे होंगे कि तस्वीर हमारी जिंदगी को कैसे प्रभावित कर सकते हैं। लेकिन ये सच है कि तस्वीर की दिशा सही नहीं होने के कारण हंसती खेलती जिंदगी भी कई बार बर्बाद हो सकती है। जानें तस्वीर को किस दिशा में लगाना है शुभ और कहां पर होता है अशुभ
- घर के दक्षिण पूर्व के कोने में हरियाली की तस्वीर लगानी चाहिए, जिससे धन संपत्ति में वृद्धि होती है। अगर यह कोना बेडरूम है तो वहां पानी की तस्वीर लगाना अशुभ होता है।
- फैमिली फोटो को घर के दक्षिण पश्चिम कोने में लगाना चाहिए। इस कोने का सीधा संबंध पारिवारिक रिश्तों से होता है।
- हिंसा वाली तस्वीर लगाने से रिश्तों में हमेशा ही मन मुटाव बना रहता है।
दक्षिण दिशा में मालिक की फोटो लगाने से मिलती है शोहरत
फोटो फ्रेम लाल रंग या गोल्डन बॉर्डर वाला हो
- आॅफिस या घर की दक्षिण दिशा में मालिक की फोटो लगाने से शोहरत मिलती है। इस दिशा का संबंध शोहरत से होता है। फोटो लगाते हुए ध्यान रखें कि फोटो फ्रेम लाल रंग या गोल्डन बॉर्डर वाला होना चाहिए। अगर आप अपने आॅफिस में अपनी तस्वीर लगा रहे हैं तो फोटो को लाल रंग के फ्रेम में लगवाकर दक्षिण दिशा में लगाएं। वहीं इस दिशा में लगी नीले रंग, पानी की तस्वीर या फिर नेचर की तस्वीर मान सम्मान को हानि पहुंचाती हैं।
- घर में भूलकर भी किसी का इंतजार करती हुई या रोती हुई स्त्री की तस्वीर ना लगाए। इसे अशुभ माना जाता है।
पश्चिम दिशा का संबंध संतान से
पीछे पहाड़ की तस्वीर लगाएं।
- अगर आपको बच्चों की पढ़ाई और उनके भविष्य को लेकर चिंता रहती है तो घर के पश्चिमी कोने में बच्चों की तस्वीर लगाएं। इस दिशा का संबंध संतान से होता है। इस दिशा में बच्चों की तस्वीर लगाने से वे पढ़ाई में तो तेज होते ही हैं साथ ही उनका भविष्य भी अच्छा होता है।
- अगर आप हमेशा खुद को अकेला महसूस करते हैं तो जहां पर आप बैठते हैं उसके पीछे पहाड़ की तस्वीर लगाएं।