आपातकालीन कक्ष के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा को प्रयोग में लाना चाहिए। सही रंगों का करें चुनाव हॉस्पिटल एवं नर्सिंग होम की दीवारों पर सफेद या हल्का नीला रंग कराना चाहिए। मरीजों के लिए बेड पर चादर का रंग सफेद हो, जबकि ओढ़ने के लिए कंबल लाल रंग का हो। खिड़कियों और दरवाजों पर हरे रंग के परदे अधिक लाभकारी होते हैं। हॉस्पिटल एवं नर्सिंग होम में सही रंगों का प्रयोग मरीजों को प्रसन्न और स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसलिए हॉस्पिटल एवं नर्सिंग होम में रंग-बिरंगे कपड़े कर्मचारियों को नहीं पहनने चाहिए।
हॉस्पिटल एवं नर्सिंग होम में भर्ती मरीजों के पैर कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं होने चाहिए। ऑपरेशन करते समय भी मरीज का सिर दक्षिण दिशा में ही रहे, जबकि डॉक्टर का चेहरा पूर्व या उत्तर की ओर रहे। जिस भूखंड पर हॉस्पिटल एवं नर्सिंग होम बना हो, उसका ढलान पूर्व या उत्तर दिशा में होना शुभ होता है। दक्षिण की ओर ढलान होना अशुभ है। मरीजों को देखते समय डॉक्टर का चेहरा पूर्व या उत्तर दिशा में होना जरूरी है।