फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldi ke Upay: गुरुवार को आजमाएं हल्दी के ये आसान उपाय, दूर होगी जीवन की हर समस्या

Thu, 29 Feb 2024 07:56 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Haldi ke Upay: हल्दी का संबंध बृहस्पति देव से माना गया है। ज्योतिष के अनुसार नहाने के पानी में हल्दी मिलाने से सौभाग्य और समृद्धि आती है। माना जाता है कि हल्दी में शुद्धिकरण गुण होते हैं और यह शरीर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकता है।
विज्ञापन
हल्दी से जुड़े कुछ चमत्कारिक उपाय - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Haldi ke Upay: हल्दी भारतीय व्यंजनों में इस्तेमाल होने वाला एक आम मसाला है। इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं, लेकिन इसका ज्योतिष शास्त्र में बहुत ज्यादा महत्व माना जाता है। हल्दी का संबंध बृहस्पति देव से माना गया है। ज्योतिष के अनुसार नहाने के पानी में हल्दी मिलाने से सौभाग्य और समृद्धि आती है। साथ ही ऐसा कहा जाता है कि हल्दी में शुद्धिकरण गुण होते हैं और यह शरीर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकता है। कुंडली में गुरु दोष को कम करने के लिए भगवान विष्णु को हल्दी की गांठ चढ़ाना शुभ माना जाता है। ये तमाम बाधाओं से आपको बचाते हुए आपके सौभाग्य को भी बढ़ाने वाली होती है। ऐसे में चलिए जानते हैं गुरुवार को हल्दी से जुड़े उपायों के बारे में जिनको करने से घर में पैसा आता है और हर परेशानी भी दूर होती है... 

विज्ञापन


Chanakya Niti: इन पांच जगहों पर कभी नहीं बसाना चाहिए घर, भविष्य में होती है परेशानी 

  • यदि आपके घर में बात-बात पर लड़ाई झगड़े होते रहते हैं तो इसका कारण घर में उपस्थित नकारात्मक ऊर्जा भी हो सकती है। ऐसे में घर से नकारात्मकता को दूर करने के लिए गुरुवार के दिन घर के बाहर की दीवार पर हल्दी की रेखा बना दें। इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाएगी और शांति बनी रहेगी।
  • जिन लोगों को कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल पा रहा है उन्हें गुरुवार के दिन हल्दी से जुड़ा ये उपाय करना चाहिए। इसके लिए गुरुवार के दिन भगवान गणेश को हल्दी के गांठ की माला अर्पित करें। इस उपाय से आपके सभी काम आसन हो जाएंगे और कार्य सम्बन्धी बाधा भी दूर होगी। 
  • भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए गुरुवार के दिन चने की दाल और हल्दी का दान करें। इसके अलावा श्रीहरि विष्णु की प्रतिमा के सामने रोजाना चुटकी भर हल्दी अर्पित करें। इससे प्रेम सम्बन्ध में आ रही समस्या दूर होती है। 
  • यदि काफी समय से आपका धन अटका हुआ है तो गुरुवार के दिन थोड़ा चावल लें और उसमें हल्दी से अच्छी तरह मिलाकर रंग लें। फिर इन्हें लाल कपड़े में बांधकर अपने पर्स में रख लें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपको अपना अटका हुआ धन वापस मिल जाएगा।
  • अगर आपको बुरे सपने परेशान करते हैं तो गुरुवार के दिन हल्दी की एक गांठ पर मौली बांधकर उसे अपने सिरहाने रख लें। ऐसे करने से आपको बुरे सपने आने बंद हो जाएंगे।

Shaniwar ke Upay: शनिवार के दिन करें ये खास उपाय, खुल जाएंगे बंद किस्मत के ताले

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें