फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tulsi Upay: तुलसी के सामने दीपक जलाते समय करें ये छोटा सा काम, मिलेगा धन लाभ

Fri, 27 Jan 2023 07:12 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली

सार

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु का भी वास होता है। तुलसी की जड़ों में भगवान शालीग्राम का वास होता है। ज्योतिष शास्त्र में तुलसी के पौधे के सायं दीपक जलाना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
तुलसी पर दीपक जलते समय करें ये उपाय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Tulsi Deepak Upay: सनातन हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा का पूजनीय माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार तुलसी में मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु का वास होता है। वहीं तुलसी की जड़ों में भगवान शालिग्राम का वास होता है। इस कारण नियमित रूप से तुलसी के पौधे की पूजा करने से सभी कामनाएं पूरी हो जाती है। इसके साथ ही घर में रहने वाले सदस्यों की तरक्की होती है। साथ ही तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु का भी वास होता है। तुलसी की जड़ों में भगवान शालीग्राम का वास होता है। ज्योतिष शास्त्र में तुलसी के पौधे के सायं दीपक जलाना शुभ माना जाता है। लेकिन तुलसी पर दीपक जलाते समय कुछ विशेष उपाय करने से मां तुलसी प्रसन्न होंगी और आपको धन लाभ की भी संभावना है। आइए जानते हैं इससे जुड़े उपाय। 

विज्ञापन


तुलसी पर इस तरह जलाएं दीपक

  • शाम को नियमित रूप से तुलसी के पौधे के नीचे घी का दीपक जलाएं। संभव हो तो दीपक में थोड़ी सी हल्दी डाल लें। इस उपाय से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा।
  • शास्त्रों के अनुसार आटे के दीपक को सबसे ज्यादा शुभ और पवित्र माना जाता है। आटे का दीपक तुलसी के नीचे जलाने से मां लक्ष्मी के साथ मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद मिलता है। अगले दिन इस दीपक को गाय को खिला दें। इस उपाय से शुभ फल के साथ आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
  • तुलसी पर यदि आप घी का दीपक लगा रहे हैं तो उसे लगाने से पूर्व उसमें थोड़ा स अक्षत डालें और दिया जलाएं। इस उपाय से दरिद्रता दूर भागती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

तुलसी पूजा के नियम 

  • सुबह तुलसी पूजन के बाद उसमें जल जरूर अर्पित करें। 
  • तुलसी के पौधे के नीचे नियमित रूप से दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है । 
  • रविवार और एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में जल अर्पित नहीं करें न ही पत्तियां तोड़ें। 
  • तुलसी की नियमित रूप से पूजा करने से जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलता है। 

Magh Purnima 2023: कब है माघ पूर्णिमा? जानें तिथि, मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें