फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tula Rashi Lucky Stone: तुला राशि वालों के लिए भाग्यशाली होता है ये रत्न, धारण करते ही बढ़ता है मान-सम्मान

Mon, 05 Sep 2022 03:18 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tula Rashi Lucky Gemstone: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रत्नों का व्यक्ति के जीवन में खास महत्व होता है। राशि के अनुसार, अलग-अलग रत्न व्यक्ति के जीवन में विशेष प्रभाव डालते हैं।
 
विज्ञापन
तुला राशि वालों के लिए भाग्यशाली होता है ये रत्न - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Tula Rashi Lucky Gemstone: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रत्नों का व्यक्ति के जीवन में खास महत्व होता है। राशि के अनुसार, अलग-अलग रत्न व्यक्ति के जीवन में विशेष प्रभाव डालते हैं। रत्न शास्त्र में ऐसे कई रत्नों के बारे में जिक्र किया गया है, जो व्यक्ति की कुंडली में कमजोर ग्रह के अशुभ प्रभावों को कम करते हैं। साथ ही ग्रहों को मजबूत करने का भी काम करते हैं। रत्न शास्त्र में जिंदगी के तमाम पहलुओं और उनसे जुड़ी समस्याओं को लेकर अलग-अलग रत्नों के बारे में बताया गया है। कुंडली में यदि कोई ग्रह दोष हो तो उससे संबंधित रत्न धारण करने से व्यक्ति को राहत मिलती है। कहा जाता है कि यदि रत्नों को राशि के अनुसार ज्योतिष सलाह पर धारण किया जाए तो अधिक शुभ प्रभाव मिलने लगते हैं। साथ ही व्यक्ति मालामाल भी हो सकता है और उसके जीवन की परेशानियां कम हो सकती हैं। आज हम तुला राशि के बारे में जानेंगे। तुला राशि के जातकों को कौन सा रत्न धारण करना चाहिए, आइए जानते हैं इसके बारे में...  

विज्ञापन

तुला राशि के लिए भाग्यशाली रत्न 
तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रहों में शुक्र को मंत्री का दर्जा मिला हुआ है। इसे कला, प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण और भोग विलास का कारक माना जाता है। शुक्र की कृपा से तुला राशि को जातकों का जीवन अच्छा रहता है। 

कहा जाता है कि तुला राशि के जातकों की कुंडली में यदि शुक्र की स्थिति कमजोर हो तो उन्हें सफेद हीरा या जरकन रत्न धारण करना चाहिए। इससे शुक्र शुभ फल देने लगता है। तुला राशि के जो जातक हीरा धारण करते हैं, उन्हें प्रेम विवाह में सफलता मिलती है। 

ये रत्न भी है भाग्यशाली
हिरा काफी महंगा रत्न होता है। ऐसे में यदि आप किसी कारणवश आप इसे पहनने में सक्षम नहीं हैं तो आप इसकी जगह ओपल भी पहन सकते हैं। ओपल के प्रभाव से भी तुला राशि के जातकों को सभी सुखों की प्राप्ति होती हैं।  
विज्ञापन

रत्न के अलावा ये भी हैं भाग्यशाली 
तुला राशि के जातकों को रत्न के अलावा जड़ी में अरंड मूल और रुद्राक्ष में छह मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होगा। आपको इस ग्रह से संबंधित शुभ फल प्राप्त होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें