मंगलवार का दिन हनुमानजी की साधना करने का दिन माना जाता है। ज्येष्ठ माह का मंगलवार बहुत शुभ होता है और इस बार यानि 19 जून को पड़ने वाले मंगलवार का विशेष महत्व है। इस बार मंगलवार को विशेष योग बन रहा है। जो भी हनुमान भक्त इन दिनों परेशानी से जूझ रहा है और उसके ऊपर शनि सवार है यह मंगलवार लाभदायी हो सकता है। 19 जून को कुछ उपाय करने से हनुमान जी बहुत जल्दी प्रसन्न हो सकते है और आपकी धन संबंधी तमाम तरह की बाधा दूर हो सकती है।
करें यह उपाय
- मंगलवार की शाम को अपने पास स्थित किसी मंदिर में जाकर भगवान हनुमान जी का दर्शन जरूर करें।
- इस मंगलवार को हनुमानजी को सिंदूर, चमेली का तेल और लाल फूल चढ़ाने से तमाम तरह की परेशानियों से आपको छुटकारा जरुर मिल जाएगा।
- शिवलिंग पर जल और लाल फूल अर्पित करें इससे आपके ऊपर से मंगलदोष दूर होगा।
-शाम के समय हनुमान जी की मूर्ति के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें।
-लाल मसूर की दाल का दान करें और शाम को मंदिर में दीपक जलाएं।