Sawan Somvar 2023: सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस बार पूरे 58 दिन सावन मास पड़ रहा है। इसका समापन 30 अगस्त को होगा। सावन का तीसरा सोमवार 24 जुलाई को है। सावन के तीसरे सोमवार के दिन रवि और शिव योग का निर्माण हो रहा है। 18 जुलाई से अधिक मास का आरंभ हो चुका है। 19 वर्षों बाद इस साल सावन माह के दौरान अधिक मास लग रहा है। सावन का तीसरा सोमवार मलमास का पहला सोमवार भी है। दूसरी तरफ रवि योग में पूजा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती है, अमंगल भी मंगल में बदल जाता है। शिवयोग में भोलेनाथ की पूजा करने से सभी कार्यों में सफलता मिलती है। आइए जानते हैं सावन सोमवार को किन चीजों का दान करना चाहिए।