फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Third Sawan Somvar: सावन के तीसरे सोमवार पर करें इन चीजों का दान, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

Sat, 22 Jul 2023 06:20 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

19 वर्षों बाद इस साल सावन माह के दौरान अधिक मास लग रहा है। सावन का तीसरा सोमवार मलमास का पहला सोमवार भी है।
विज्ञापन
सावन 2023 का तीसरा सोमवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sawan Somvar 2023: सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस बार पूरे 58 दिन सावन मास पड़ रहा है। इसका समापन 30 अगस्त को होगा। सावन का तीसरा सोमवार 24 जुलाई को है। सावन के तीसरे सोमवार के दिन रवि और शिव योग का निर्माण हो रहा है। 18 जुलाई से अधिक मास का आरंभ हो चुका है। 19 वर्षों बाद इस साल सावन माह के दौरान अधिक मास लग रहा है। सावन का तीसरा सोमवार मलमास का पहला सोमवार भी है। दूसरी तरफ रवि योग में पूजा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती है, अमंगल भी मंगल में बदल जाता है। शिवयोग में भोलेनाथ की पूजा करने से सभी कार्यों में सफलता मिलती है। आइए जानते हैं सावन सोमवार को किन चीजों का दान करना चाहिए। 

विज्ञापन

करें इन चीजों का दान

  • सावन सोमवार के दिन जरूरतमंद और गरीबों के बीच तेल और कंबल का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है और धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
  • सावन सोमवार के दिन कच्चे दूध का दान करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है और शुभ फल प्राप्त होता है।
  • सावन सोमवार के दिन चीनी, घी और चावल का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और शुभ फल मिलता है।
  • सावन सोमवार के दिन नए झाड़ू को दान करना भी बेहद फलदायी माना जाता है। ऐसा करने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है। आय में वृद्धि होती है। जीवन में सुख-समृद्धि भी बढ़ती है।

Vakri Shukra: कल वक्री होने जा रहे हैं शुक्र, जानें 12 राशियों पर प्रभाव

विज्ञापन

Weekly Horoscope (24-30 July): आने वाला सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
विज्ञापन

Astrology: मलमास में बना खप्पर योग, इन 5 राशि वालों के लिए भारी रहेगा आने वाले 30 दिन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें