फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये पांच राशि वाले निभाते हैं सच्ची दोस्ती, हर सुख-दुख में देते हैं साथ

Thu, 24 Sep 2020 04:55 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ज्योतिष के अनुसार सच्ची मित्रता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कुछ लोग दोस्ती-यारी में मिसाल कायम करते हैं। ऐसे जातक अपने दोस्त के लिए कुर्बान होने के लिए भी तैयार रहते हैं। हालांकि ऐसी दोस्ती हर किसी से नहीं होती है। कुछ खास राशि के जातक अच्छे दोस्त बनकर ही सामने आते हैं। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार ऐसे पांच राशि के जातक हैं जो अपनी दोस्ती की खातिर मर-मिटने को तैयार रहते हैं। 

विज्ञापन

वृष राशि - फोटो : सोशल मीडिया
सच्ची मित्रता निभाते हैं वृष राशि के जातक
ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, वृष राशि के जातक सच्ची दोस्ती निभाते हैं। ये जातक अपनी दोस्ती की अहमियत को अच्छी तरह से समझते हैं। इसलिए हर परिस्थिति में अपने दोस्त का साथ निभाते हैं। ये ना केवल व्यक्तिगत रूप से हेल्प करते हैं बल्कि अपने दोस्तों के लिए दूसरों से भी मदद मांगने से कतराते नहीं है।

मिथुन राशि - फोटो : सोशल मीडिया
सच्चे मित्र होते हैं मिथुन राशि वाले
मिथुन राशि के जातक सच्चे मित्र होते हैं। अपने दोस्ती की खातिर ये कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। अगर कोई इनके दोस्त की बुराई करता है तो उसे सुनना भी पसंद नहीं करते हैं। अपने दोस्त से ये सच्चे हृदय से लगाव रखते हैं और हर परिस्थिति में उनका साथ देते हैं।

कर्क राशि - फोटो : सोशल मीडिया
कर्क राशि वालों की दोस्ती का लोहा मानते हैं लोग
कर्क राशि के जातकों की फ्रेंडशिप गजब की होती है। लोग इनकी दोस्ती का लोहा मानते हैं। जब भी कोई मुसीबत इनके दोस्त के ऊपर आती है तो ये हमेशा उनकी मदद करते हैं। इनके दोस्तों की संख्या भी अधिक होती है। अपनी मित्रता को लेकर ये भावुक होते हैं। 

सिंह राशि - फोटो : सोशल मीडिया
सिंह राशि के लोग दोस्ती में नहीं देखते नफा-नुकसान
सिंह राशि के जातक दोस्ती यारी में कभी फायदा या नुकसान नहीं देखते हैं। अगर पूरी दुनिया इनकी दोस्ती के खिलाफ हो जाए तो भी ये अपने दोस्त का साथ खड़े नजर आते हैं। मिथुन और धनु राशि के जातकों से इनकी मित्रता गहरी होती है।
विज्ञापन

मकर राशि - फोटो : सोशल मीडिया
मकर राशि के लोग दोस्ती के खातिर किसी भी हद तक जाने के लिए होते हैं तैयार 
मकर राशि के जातक अच्छे मित्र साबित होते हैं। इस राशि के लोग अपनी अपनी मित्रता के खातिर किसी भी हद तक जा सकते हैं। इनकी दोस्ती पर शक नहीं किया जा सकता है। अपने दोस्त के सुख-दुख में ये हमेशा उसके साथ नजर आते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें