वृषभ राशि के जातकों के लिए 16 मार्च 2020 का दिन कैसा बीतेगा? नौकरी में तरक्की मिलेगी या आएगी बाधा। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा या सुख का वातावरण। सेहत और प्रेम प्रसंग के मामले में दिन कैसा बीतेगा। पढ़ें वृषभ राशि का दैनिक राशिफल
आज आप खूब मौज मस्ती करने के मूड में हैं। बाहर घूमने के लिहाज से परिवार संग कोई योजना बना सकते हैं, लेकिन आपके के लिए यह समय ठीक नहीं है। आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ और सकारात्मक असर छोड़ने वाला रहेगा। प्रेम के मामले में आज का दिन आप के लिए काफी रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर संग आपको समय गुजारने का भरपूर मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन यह समय आपके लिए ज्यादा कष्टकारी नहीं रहेगा। निवेश के मामले में सोच समझकर निर्णय लें। कोई भी बड़ा जोखिम लेने का दिन नहीं है। आपको आज व्यायाम करना ही चाहिए क्योंकि ग्रहों की स्थितियां ऐसी बन रही है कि आपको कोई गंभीर बीमारी होने का अंदेशा है।