फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tarot weekly guidance : टैरो कार्ड से जानें कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह

Tue, 21 May 2019 03:10 PM IST
Madhukar Mishra डॉ. शिवानी खेतान, टैरो कार्ड रीडर
विज्ञापन
1 of 13
Tarot weekly horoscope May 2019 - फोटो : Rohit Jha
जिस तरह ज्योतिषशास्त्र व्यक्ति के भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में भविष्यवाणी करता आने वाले समय की जानकारी देता है, उसी प्रकार टैरो कार्ड भी व्यक्ति विशेष के लिए भविष्य से जुड़े अनेक पहलुओं के बारे में संकेत करता है।

Tarot guidance of the week

Death - यह सप्ताह बीते हुए जीवन, पुराने पेशे, पुराने संबंधों, पुरानी यादों को समाप्त आगे आपको आगे ले जाएगा। 

इस सप्ताह आपकी राशि के लिए टैरो कार्ड क्या दिशा-निर्देश दे रहे हैं, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन

2 of 13
Tarot weekly horoscope May 2019
मेष -The Hermit
Aries (March 21 - April 19)

इस सप्ताह कोई भी फैसला लेने से पहले खूब सोच-विचार लें। परामर्श करने के पश्चात् ही कोई बड़ा निर्णय लें। किसी भी निर्णय की स्थिति में पहुंचने से पहले सारे पहलुओं पर गौर करें। काम और घर में बैलेंस बनाकर चलें। बड़ों की बातों पर ध्यान दें, कुछ ज्ञान ही मिलेगा। 
शुभ अंक — 9
शुभ रंग — सफेद
विचार करें — धन खर्च करने पर थोड़ी लगाम लगाएं।
सतर्क करें — इस सप्ताह धैर्य से काम लेने की जरूरत है।
है।
विज्ञापन

3 of 13
Tarot weekly horoscope May 2019
वृषभ - Two of pentacles
Taurus (April 20 - May 20)

व्यापार में सफलता के योग बन रहे हैं। नई पार्टनरशिप बिजनेस के लिए समय शुभ है। यात्रा का संयोग है। शुभ समय चल रहा है, निश्चित रूप से कार्यों में सफलता मिलेगी। पढ़ाई के लिए भी समय योगकारी है। 
शुभ अंक — 2
शुभ रंग — पीला
विचार करें — अपने गोल पर फोकस करें। 
सतर्क करें — किसी के बहकावे में न आएं। समझदारी से काम लें।

4 of 13
Tarot weekly horoscope May 2019
मिथुन - Queen of swords
Gemini ( May 21 - June 20)

इस सप्ताह उत्साह बनाए रखें और साहस के साथ चुनौतियों का सामना करें और समस्याओं का हल निकालें। यह समय निर्णय लेने का है। मेहनत के बदले आपको ख्याति मिलेगी। अपनी टीम को साथ लेकर चलें। किसी से डरे नहीं। अक्ल से काम लें।
शुभ अंक — 4
शुभ रंग — लाल
विचार करें — दृढ़ निश्चय से अपने कार्य को अंजाम दें। 
सतर्क करें — भयभीत न हों, आपके सामने जो लक्ष्य है, आप उसे हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
Tarot weekly horoscope May 2019
कर्क - The Sun
Cancer (June 21 - July 22)

द सन
गलती हो जाने के बावजूद आप दूसरों को प्रभावित करने में कामयाब हो जाएंगे। पार्टनर के साथ समय बिताएं। नए मेहमान के लिए तैयारी करें। 
शुभ अंक — 3
शुभ रंग — केसरी
विचार करें — कुछ समय ध्यान में जरूर लगाएं। 10 मिनट तक ''ॐ'' का जाप करें। 
सतर्क करें — क्रोध करने से बचें।
विज्ञापन

6 of 13
Tarot weekly horoscope May 2019
सिंह - Ace of rods
Leo (July 23 - Aug 22)

यह सप्ताह मेहनत पर ध्यान देने का है। पुराने कार्यों को खत्म करें। शेयर बाजार से बचें। पानी ज्यादा पिएं। आध्यात्मिक रुझान बढ़ेगा। नई सीख मिलेगी। किसी धार्मिक यात्रा में शामिल हो सकते हैं। 
शुभ अंक — 1
शुभ रंग — गुलाबी
विचार करें — मन को शांत रखें। अच्छी किताबें पढ़ें।
सतर्क करें — जिम्मेवारियों से भागने कोई लाभ नहीं है।
विज्ञापन

7 of 13
Tarot weekly horoscope May 2019
कन्या - Seven of cups
Virgo (Aug 23 Sept.22)

यह सप्ताह निराशावादी होने पर भी आपको आशावादी होने का स्पेस देता है। सब कुछ किसी को नहीं मिलता है, लेकिन कड़ी मेहनत से आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। रास्ते से भटकें नहीं और लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते जाएं। 
शुभ अंक — 9
शुभ रंग — ग्रे
विचार करें — शाम को पार्क में जाकर सैर करें। मन बदलेगा।  
सतर्क करें — परिस्थितियों से भागने पर मन अशांत रहेगा। चुनौतियों का सामना करें और समय निकाल कर संगीत सुनें। 

8 of 13
Tarot weekly horoscope May 2019
तुला - The high priestess 
Libra (Sept. 23 - Oct 22) 

जमीन-जायदाद संबंधी अच्छे समाचार मिलेंगे। परिजनों का साथ मिलेगा। आपके साथ न्याय होगा और आपका हक मिलेगा, इसलिए प्रयास जारी रखें। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोग भी प्रयास जारी रखें। मेहनत से पढ़ाई करें। 
शुभ अंक — 5
शुभ रंग — आसमानी
विचार करें — परिवार को साथ लेकर चलें।
सतर्क करें — मानसिक द्वंद्व से बाहर निकलें। पीठ पीछे बुराई करने वालों पर ध्यान न दें। 

9 of 13
Tarot weekly horoscope May 2019
वृश्चिक - Knight of swords
Scorpio (Oct 23 - Nov 21)

अपने शरीर का ध्यान रखें। समय पर उठें, खाएं और व्यायाम करें। अपनी क्षमता पर विश्वास रखें। किसी भी समस्या का हल बातचीत से निकल जाता है। पुराने कार्यों को इस सप्ताह निबटाएं। 
शुभ अंक — 2
शुभ रंग — नेवी ब्लू
विचार करें — परिस्थतियों का डटकर सामना करते हुए अपने भय को दूर करें। 
सतर्क करें — संदेह करने से बचें और दूसरों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। 

10 of 13
Tarot weekly horoscope May 2019
धनु - Eight of rods
Sagittarius (Nov 22 - Dec 21)

यह सप्ताह परिवर्तन का है। पुरानी यादों में समय न खराब करें। आगे की योजना बनाएं। नए कार्यों को परिणाम दें। रिश्तों में सुधार करें। आत्मविश्वास से कार्य को अंजाम दें। यात्रा का संयोग है। 
शुभ अंक — 9
शुभ रंग — महरून
विचार करें — परिवर्तन से न बचें। 
सतर्क करें — सकारात्मक लोग के साथ समय बिताएं।

11 of 13
Tarot weekly horoscope May 2019
मकर - Page of rods
Capricorn (Dec 22 - Jan 19)

यह सप्ताह मेहनत की वजह से आपको नए आयाम पर लाएगा। टीम को साथ लेकर चलें। रिश्तों को समझने की शुरुआत करें। उससे उनमें सुधार होगा। आत्मविश्वास से भरे रहें। 
शुभ अंक — 8
शुभ रंग —  भूरा
विचार करें — सेहत पर ध्यान दें।
सतर्क करें — जो भी कार्य को पूरे मन के साथ करें। 

12 of 13
Tarot weekly horoscope May 2019
कुंभ - Five of pentacles
Aquarius (Jan 20 - Feb 18)
यह सप्ताह अनिश्चितता की स्थिति पैदा करेगा। अनिर्णय का सामना भी करना पड़ेगा। मन को शांत रखें। इस सप्ताह महत्वपूर्ण निर्णय न लें। उसे आगे के लिए टाल दें। विवेक का इस्तेमाल करें और अपने दिल की भी सुनें। आगे बढ़ते रहें, सफलता निश्चित मिलेगी। 
शुभ अंक — 6
शुभ रंग — हरा
विचार करें — ध्यान के लिए समय निकालें और प्रतिदिन 10 मिनट तक राम नाम के मंत्र का जाप करें। 
सतर्क करें — किसी के बहकावे में न आएं।
विज्ञापन

13 of 13
Tarot weekly horoscope May 2019
मीन - Seven of pentacles
Pisces (Feb 19 - March 20)
 
यह सप्ताह नई योजनाएं लेकर आएगा। अच्छी सेहत, खुशियां, प्यार, नए काम, यात्रा आत्मविश्वास का संदेश देता है। मित्रों से मुलाकात होगी। खर्च बढ़ेंगे। सफलता मिलेगी, हिम्मत न हारें। 
शुभ अंक — 2
शुभ रंग — सुनहरा
विचार करें — आत्मविश्वास बनाए रखें। 
सतर्क करें — रिश्ते जरूरी हैं, लेकिन उसके लिए आवश्यकता से अधिक समय न नष्ट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें