फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Today Tarot Card Reading: कैसा रहेगा आपका आज का दिन ? जानें 12 राशियों की टैरो रीडिंग

Sun, 09 Nov 2025 11:29 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Tarot Card Reading 9 November 2025: टैरो कार्ड्स के अनुसार, मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शांतिपूर्ण और सुकून भरा रहने वाला है। आप अपने मन को स्थिर रखेंगे और मानसिक शांति को प्राथमिकता देंगे। इ
विज्ञापन
टैरो कार्ड राशिफल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Tarot Card Reading 9 November 2025: टैरो कार्ड्स के अनुसार, मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शांतिपूर्ण और सुकून भरा रहने वाला है। आप अपने मन को स्थिर रखेंगे और मानसिक शांति को प्राथमिकता देंगे। इस दौरान आप उन कार्यों में समय देंगे जो आपको भीतर से सुकून और संतोष प्रदान करते हैं। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में प्रबल रहेगी, जिससे पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए यह समय शुभ संकेत ला रहा है। किसी महत्वपूर्ण समाचार या अवसर की प्राप्ति संभव है। यदि आपके पैसे किसी कारणवश बाजार में अटके हुए थे, तो उनके वापस मिलने की संभावना प्रबल है। माताजी से किसी जरूरी विषय पर सार्थक बातचीत हो सकती है, जिससे मन का बोझ हल्का महसूस होगा। सेहत के लिहाज से भी यह दिन राहत भरा रहेगा। पुरानी परेशानियां अब कम होती नजर आएंगी और आप खुद को पहले से अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। कुल मिलाकर, दिन आत्मसंतोष, सकारात्मकता और सफलता की ओर बढ़ने का संदेश दे रहा है। ऐसे में आइए अन्य राशियों का हाल जानते हैं।

विज्ञापन



 

Feng Shui Tips: घर पर सकारात्मकता और धन में वृद्धि के लिए जरूर अपनाएं फेंगशुई के पांच उपाय

टैरो कार्ड का महत्व
टैरो कार्ड  जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।

विज्ञापन

मेजर आर्काना 22 कार्ड के नाम

  • द फूल 

  • द मैजिशियन 

  • द हाई प्रीस्टेस 

  • द एम्प्रेस 

  • द एम्परर

  • द हायरोफैन्ट 

  • द लवर्स

  • द चेरीअट 

  • स्ट्रेंथ 

  • द हरमिट 

  • व्हील ऑफ फॉर्च्यून

  • जस्टिस

  • द हैंग्ड मैन 

  • डेथ 

  • टेम्परेंस

  • द डेविल

  • द टॉवर 

  • द स्टार 

  • द मून

  • द सन

  • जजमेंट

  • द वर्ल्ड 

Feng Shui Tips: फेंगशुई अनुसार ऑफिस में रखें ये 6 शुभ चीजें, बढ़ेगी आमदनी और चमकेगा कारोबार

जबकि माइनर आर्काना  में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।

विज्ञापन


Feng Shui Tips: फेंगशुई के ये पांच आसान उपाय, शयन कक्ष बनेगा प्रेम, सुख और शांति का केंद्र
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें