Tarot Card Reading 31 January 2026: आज टैरो कार्ड्स के अनुसार तुला राशि के जातकों के लिए दिन काफ़ी हद तक अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में जो भी ज़िम्मेदारियाँ आपके ऊपर हैं, उन्हें आप समझदारी और सहजता के साथ पूरा कर पाएँगे। मेहनत का फल मिलने की संभावना है और काम समय पर निपट सकता है।
हालाँकि आज आपको यह ध्यान रखने की ज़रूरत है कि आप दूसरों पर अपनी बात मनवाने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा दबाव न डालें। ऐसा करने से लोग आपसे नाराज़ हो सकते हैं और आपके खिलाफ माहौल बन सकता है। छोटी-छोटी बातों पर बहस या कहासुनी बढ़ने की आशंका है, इसलिए संयम से काम लें।
खास तौर पर बातचीत में शब्दों का चयन बहुत सोच-समझकर करें, क्योंकि गलत या कठोर शब्द आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं और बेवजह विवाद खड़ा कर सकते हैं। शांत और संतुलित व्यवहार ही आज आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा।
आर्थिक दृष्टि से दिन सकारात्मक है। धन से जुड़ी स्थिति मजबूत हो सकती है, आय में वृद्धि या किसी रुके हुए पैसे की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर, अगर आप धैर्य और समझदारी से दिन बिताते हैं तो परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे।
Budh Vakri 2026: बुध का वक्री होना इन राशियों की बढ़ाएगा परेशानी, धन लाभ में आ सकती हैं दिक्कतें
Panch Grahi Yog 2026: जनवरी में बनेगा पंचग्रही योग, क्या है यह दुर्लभ संयोग और राशियों पर क्या होगा असर?
टैरो कार्ड का महत्व
टैरो कार्ड जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।
मेजर आर्काना 22 कार्ड के नाम
-
द फूल
-
द मैजिशियन
-
द हाई प्रीस्टेस
-
द एम्प्रेस
-
द एम्परद हायरोफैन्ट
-
द लवर्स
-
द चेरीअट
-
स्ट्रेंथ
-
द हरमिट
-
व्हील ऑफ फॉर्च्यून
-
जस्टिस
-
द हैंग्ड मैन
-
डेथ
-
टेम्परेंस
-
द डेविल
-
द टॉवर
-
द स्टार
-
द मून
-
द सन
-
जजमेंट
-
द वर्ल्ड
Feng Shui Tips: फेंगशुई अनुसार ऑफिस में रखें ये 6 शुभ चीजें, बढ़ेगी आमदनी और चमकेगा कारोबार
जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।
Feng Shui Tips: फेंगशुई के ये पांच आसान उपाय, शयन कक्ष बनेगा प्रेम, सुख और शांति का केंद्र
Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य और चंद्र ग्रहण कब लगेगा? जानें कहां दिखेंगे ये ग्रहण
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।