फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 July Ka Tarot Card Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के लिए आत्म-अभिव्यक्ति चुनौतीपूर्ण, पढ़ें दैनिक टैरो राशिफल

Mon, 28 Jul 2025 09:45 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

28 July Ka Tarot Card Rashifal: आप खुद को व्यक्त करते हैं, तो आप सिर्फ दूसरों से नहीं, बल्कि खुद से भी एक मजबूत रिश्ता बनाते हैं और यहीं से शुरू होता है सच्चा आत्म-उपचार।
विज्ञापन
टैरो कार्ड राशिफल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

28 July Ka Tarot Card Rashifal: टैरो कार्ड्स हमारे जीवन की दिशा, ऊर्जा और संभावनाओं को समझने का एक शक्तिशाली माध्यम हैं। ये न सिर्फ वर्तमान परिस्थितियों को उजागर करते हैं, बल्कि आने वाली घटनाओं के लिए भी मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। दरअसल, टैरो कार्ड में कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है।

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय आत्म-अभिव्यक्ति के लिहाज़ से चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। वे अपनी सच्ची भावनाएं और विचार व्यक्त करने से हिचक रहे हैं, क्योंकि उनके मन में यह डर बैठा है कि कहीं लोग उन्हें गलत न समझ लें या उनकी आलोचना न करने लगें। इस डर की वजह से वे अपने मन की बात दिल में ही दबा रहे हैं, जिससे मानसिक और भावनात्मक स्तर पर तनाव और अवरोध पैदा हो रहा है।

वृषभ स्वभाव से स्थिर और व्यावहारिक होते हैं, इसलिए वे टकराव या अस्थिरता से बचना चाहते हैं। लेकिन जब अपनी बातों और भावनाओं को लगातार दबाया जाता है, तो इससे अंदर ही अंदर असंतुलन पैदा होता है। इससे व्यक्ति धीरे-धीरे खुद से भी कटने लगता है।

ऐसे में ज़रूरी है कि वृषभ जातक खुलकर संवाद करें। चाहे वह जीवनसाथी से हो, दोस्त से या किसी विश्वासपात्र से  मन की बात कहने से न केवल उन्हें मानसिक राहत मिलेगी, बल्कि सामने वाला भी उनकी स्थिति को बेहतर समझ सकेगा।

यह समय डर को पीछे छोड़कर सच के साथ जीने का है। आत्म-अभिव्यक्ति सिर्फ दूसरों से जुड़ने का नहीं, बल्कि खुद से गहरा रिश्ता बनाने का भी ज़रिया है। जब हम अपने विचार और भावनाएं स्पष्ट रूप से रखते हैं, तो वह आत्म-उपचार की दिशा में पहला कदम होता है।

विज्ञापन



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें