फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 June Ka Tarot Card Rashifal: कन्या राशि वाले दिल की नहीं दिमाग की सुनें, पढ़ें दैनिक टैरो राशिफल

Fri, 27 Jun 2025 07:12 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

27 June Ka Tarot Card Rashifal: हर चीज़ आपके कंट्रोल में नहीं होती और ज़रूरी नहीं हर बात आपकी ज़िम्मेदारी हो। थोड़ा-सा भावनात्मक बैलेंस लाइए, और खुद पर भरोसा रखिए, रास्ता साफ़ दिखने लगेगा।
विज्ञापन
टैरो कार्ड राशिफल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

27 June Ka Tarot Card Rashifal: कन्या राशि के  जातकों के लिए आज जो कार्ड्स निकले हैं वो हैं सेवन ऑफ़ कप्स और सिक्स ऑफ़ स्वोर्ड्स।  आज का दिन आपके लिए एक भावनात्मक सीख लेकर आ रहा है। ऐसा लग रहा है कि कोई ऐसी स्थिति है जो आपको भावनात्मक रूप से और अधिक मैच्योर बनने का मौका दे रही है। आपके कार्ड्स ये संकेत दे रहे हैं कि मन में कोई कन्फ्यूजन है, जो बार-बार आपको आगे बढ़ने से रोक रहा है। आप कुछ निर्णय नहीं ले पा रहे या शायद दिल और दिमाग की लड़ाई में फँसे हुए हैं।
विज्ञापन


कहीं न कहीं, आप किसी रिश्ते या स्थिति में बहुत ज़्यादा को-डिपेंडेंट हो गए हैं यानी भावनात्मक रूप से बहुत ज़्यादा जुड़ गए हैं। यही जुड़ाव अब आपको थोड़ा थका रहा है। टैरो आपको सुझाव देता है कि अब ज़रूरत है थोड़ी सी डिटैचमेंट (विरक्ति) की। यानी हर बात को दिल पर ना लें, और हर चीज़ को पर्सनली लेने से थोड़ा खुद को बचाएँ। क्योंकि ये आदतें आपकी मेंटल हेल्थ को प्रभावित कर रही हैं और आपको कन्फ्यूज़ कर रही हैं।

आज के लिए कन्या राशि वालों के लिए सलाह है कि वो थोड़ा पीछे हटें  और चीज़ों को शांत नज़र से देखें । हर चीज़ आपके कंट्रोल में नहीं होती और ज़रूरी नहीं हर बात आपकी ज़िम्मेदारी हो। थोड़ा-सा भावनात्मक बैलेंस लाइए, और खुद पर भरोसा रखिए, रास्ता साफ़ दिखने लगेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें