फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Today Tarot Card Reading: कैसा रहेगा आपका आज का दिन ? जानें 12 राशियों की टैरो रीडिंग

Tue, 25 Nov 2025 08:27 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Tarot Card Reading 25 November 2025: टैरो कार्ड्स के अनुसार मकर राशि के जातकों की रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। कामकाज में नए अवसर मिलेंगे, लेकिन आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। मेहनत के बाद ही लाभ के योग बनेंगे।
विज्ञापन
टैरो कार्ड राशिफल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Tarot Card Reading 25 November 2025: टैरो कार्ड्स के संकेतों के अनुसार, मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन रचनात्मकता और समझदारी से आगे बढ़ने का है। आपके भीतर मौजूद कला, प्रतिभा और सृजनशीलता पहले से ज्यादा उभरकर सामने आएगी। कामकाज में आप अपनी अनोखी सोच और नए आइडियाज़ से दूसरों को प्रभावित कर पाएंगे।

आज आपको लोगों से बातचीत और नेटवर्किंग का भरपूर लाभ मिलेगा। आप अपनी बात अच्छी तरह रख पाएंगे और अपनी व्यक्तित्व की शक्ति से सामने वाले को प्रभावित कर सकेंगे। यह आपके काम को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

आर्थिक स्थिति की बात करें, तो दिन थोड़ा साधारण और सामान्य रहेगा। बहुत बड़े लाभ की उम्मीद न रखें, लेकिन मेहनत और प्रयास के बाद जरूर कुछ कमाई के संकेत हैं। यानी आपके प्रयास रंग लाएंगे, लेकिन तुरंत नहीं, थोड़ा धैर्य रखना होगा। आज का समय आपको यह सिखाएगा कि आपकी मेहनत, रचनात्मक सोच और लोगों से जुड़ने की क्षमता ही आपकी असली ताकत है।

Feng Shui Tips: घर पर सकारात्मकता और धन में वृद्धि के लिए जरूर अपनाएं फेंगशुई के पांच उपाय

टैरो कार्ड का महत्व

विज्ञापन

टैरो कार्ड  जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।
मेजर आर्काना 22 कार्ड के नाम

  • द फूल 

  • द मैजिशियन 

  • द हाई प्रीस्टेस 

  • द एम्प्रेस 

  • द एम्परर

  • द हायरोफैन्ट 

  • द लवर्स

  • द चेरीअट 

  • स्ट्रेंथ 

  • द हरमिट 

  • व्हील ऑफ फॉर्च्यून

  • जस्टिस

  • द हैंग्ड मैन 

  • डेथ 

  • टेम्परेंस

  • द डेविल

  • द टॉवर 

  • द स्टार 

  • द मून

  • द सन

  • जजमेंट

  • द वर्ल्ड 

Feng Shui Tips: फेंगशुई अनुसार ऑफिस में रखें ये 6 शुभ चीजें, बढ़ेगी आमदनी और चमकेगा कारोबार

विज्ञापन


जबकि माइनर आर्काना  में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।

Feng Shui Tips: फेंगशुई के ये पांच आसान उपाय, शयन कक्ष बनेगा प्रेम, सुख और शांति का केंद्र
विज्ञापन

Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य और चंद्र ग्रहण कब लगेगा? जानें कहां दिखेंगे ये ग्रहण

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें