Tarot Card Reading 25 February 2026: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्ममंथन का संकेत दे रहा है। परिस्थितियां उतनी कठिन नहीं हैं, जितना आपका मन उन्हें बना रहा है। खासतौर पर धन, भविष्य की सुरक्षा या परिवार से जुड़ी बातों को लेकर आप अनावश्यक रूप से चिंतित रह सकते हैं। आशंका है कि आप आने वाले समय को लेकर नकारात्मक कल्पनाएं कर लें, जबकि वास्तविकता इतनी गंभीर नहीं है।
आपकी बेचैनी किसी ठोस समस्या से ज्यादा मानसिक दबाव और अधिक सोचने की आदत का परिणाम हो सकती है। दिमाग में कई तरह की योजनाएं या बचाव के रास्ते बनाना आपको और असमंजस में डाल सकता है।
आज सलाह यही है कि कल्पनाओं में उलझने के बजाय एक स्पष्ट और व्यावहारिक कदम उठाएं। अपने वित्तीय मामलों की शांति से समीक्षा करें या किसी भरोसेमंद और अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन लें। जैसे ही आप वास्तविकता को स्वीकार कर ठोस निर्णय लेंगे, मन हल्का होगा और आत्मविश्वास फिर से लौट आएगा।
टैरो कार्ड जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।
जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।