फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tarot Card Reading: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए आज का दिन, जानें टैरो रीडिंग

Tue, 23 Sep 2025 12:02 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Tarot Card Reading 23 September 2025: आज का दिन मेष राशि वालों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप धन से जुड़ी योजनाओं पर गंभीरता से विचार करेंगे और भविष्य के लिए नए निवेश के अवसर तलाश सकते हैं।
विज्ञापन
टैरो कार्ड राशिफल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Tarot Card Reading 23 September 2025: आज का दिन मेष राशि वालों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप धन से जुड़ी योजनाओं पर गंभीरता से विचार करेंगे और भविष्य के लिए नए निवेश के अवसर तलाश सकते हैं। परिवार में यदि पहले से कुछ तनाव या चर्चा चल रही थी, तो वह आज आपके मन को थोड़ा विचलित कर सकती है, लेकिन धैर्य और संतुलन से आप स्थिति को संभाल लेंगे। प्रेम जीवन की बात करें तो आज आपको अपने साथी का पूरा सहयोग और समझदारी मिलेगी, जिससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। कार्यक्षेत्र में यदि आप लंबे समय से बदलाव या नई नौकरी की तलाश में थे, तो आज आप किसी अच्छी जगह आवेदन करने का मन बना सकते हैं। यह समय करियर में नए रास्ते खोलने का संकेत दे रहा है। आर्थिक मामलों में आप पुराने कर्ज चुकाने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। साथ ही आपको अपने बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। अधिक तला-भुना और बाहर का भोजन खाने से परहेज़ करें। नियमित दिनचर्या और संतुलित आहार आपके लिए लाभकारी रहेंगे। आइए अन्य राशि वालों के हाल जानते हैं।
विज्ञापन


Forehead Personality: माथे की बनावट बताती है आपके बारे में कई खास बातें, जानें कैसा है आपका व्यक्तित्व
Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण के समय भूलकर भी न करें ये पांच काम, मिल सकता है अशुभ परिणाम
विज्ञापन

Joined Eyebrows: दोनों भौहों का आपस में मिलना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

टैरो कार्ड का महत्व
टैरो कार्ड  जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।
विज्ञापन

मेजर आर्काना 22 कार्ड के नाम
  • द फूल 
  • द मैजिशियन 
  • द हाई प्रीस्टेस 
  • द एम्प्रेस 
  • द एम्परर
  • द हायरोफैन्ट 
  • द लवर्स
  • द चेरीअट 
  • स्ट्रेंथ 
  • द हरमिट 
  • व्हील ऑफ फॉर्च्यून
  • जस्टिस
  • द हैंग्ड मैन 
  • डेथ 
  • टेम्परेंस
  • द डेविल
  • द टॉवर 
  • द स्टार 
  • द मून
  • द सन
  • जजमेंट
  • द वर्ल्ड 

जबकि माइनर आर्काना  में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।
Samudrik Shastra: होंठों का आकार बताएगा आपका भाग्य, जानें आप कितने धनवान बन सकते हैं




Palmistry: हथेली पर बनी इन लकीरों से व्यक्ति को मिलता है अच्छा मुकाम और धन-दौलत
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।Tarot Card Reading: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए आज का दिन, जानें टैरो रीडिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें