आर्थिक स्थिति की दृष्टि से दिन लाभदायक रहेगा। छोटे निवेश या पहले से रुकी हुई योजनाओं से लाभ मिल सकता है। वहीं, छोटी यात्राएं या काम से संबंधित मूवमेंट भी सकारात्मक परिणाम लेकर आएंगी।
हालांकि, दिन अच्छा होने के बावजूद खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है, वरना अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। आज के दिन लाल रंग के वस्त्र पहनना आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा, क्योंकि यह रंग आपके आत्मविश्वास और ऊर्जा को और बढ़ाएगा। कुल मिलाकर, आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए प्रगति, आत्मबल और सफलता का संदेश दे रहा है।
Chhath Puja 2025: कब से शुरू है छठ पूजा? जानिए नहाय खाय से लेकर उषा अर्घ्य तक की तिथि
टैरो कार्ड का महत्व
टैरो कार्ड जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।
मेजर आर्काना 22 कार्ड के नाम
- द फूल
- द मैजिशियन
- द हाई प्रीस्टेस
- द एम्प्रेस
- द एम्परर
- द हायरोफैन्ट
- द लवर्स
- द चेरीअट
- स्ट्रेंथ
- द हरमिट
- व्हील ऑफ फॉर्च्यून
- जस्टिस
- द हैंग्ड मैन
- डेथ
- टेम्परेंस
- द डेविल
- द टॉवर
- द स्टार
- द मून
- द सन
- जजमेंट
- द वर्ल्ड
Bhai Dooj 2025: भाई दूज आज, जानें तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त, विधि, मंत्र और कथा
जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।
Bhai Dooj Wishes: प्रेम की डोर से बहना बंधती, भाई के घर की रौनक बनती...इन संदेशों से दें प्रियजन को शुभकामना
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।