Tarot Card Reading 22 February 2026: सिंह राशिफल के लिए टैरो कार्ड संकेत दे रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा और प्रगति के संकेत लेकर आया है। टैरो कार्ड बता रहे हैं कि भावनात्मक संतुलन बनाए रखना आपके लिए सबसे बड़ी ताकत रहेगा। आप परिस्थितियों को समझदारी से संभालेंगे और जल्दबाज़ी में कोई निर्णय नहीं लेंगे।
कार्ड यह भी इशारा कर रहे हैं कि आपके अंदर छुपी प्रतिभा और कौशल आज निखरकर सामने आ सकते हैं। अगर आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें और लगातार मेहनत करते रहें, तो अच्छे परिणाम मिलेंगे। खासकर पढ़ाई, करियर या किसी नए प्रोजेक्ट में सफलता के संकेत हैं। अपनी अंतरात्मा की आवाज़ पर भरोसा रखें, आत्मविश्वास बनाए रखें और निरंतर प्रयास करते रहें। आपकी लगन ही आपको आगे बढ़ाएगी।
टैरो कार्ड जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।
मेजर आर्काना 22 कार्ड के नाम
द फूल
द मैजिशियन
द हाई प्रीस्टेस
द एम्प्रेस
द एम्परद हायरोफैन्ट
द लवर्स
द चेरीअट
स्ट्रेंथ
द हरमिट
व्हील ऑफ फॉर्च्यून
जस्टिस
द हैंग्ड मैन
डेथ
टेम्परेंस
द डेविल
द टॉवर
द स्टार
द मून
द सन
जजमेंट
द वर्ल्ड
Feng Shui Tips: फेंगशुई अनुसार ऑफिस में रखें ये 6 शुभ चीजें, बढ़ेगी आमदनी और चमकेगा कारोबार
जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।