फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Today Tarot Card Reading: कैसा रहेगा आपका आज का दिन ? जानें 12 राशियों की टैरो रीडिंग

Fri, 21 Nov 2025 02:19 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Tarot Card Reading 21 November 2025: मकर राशि के जातकों के लिए टैरो भविष्यवाणी तनाव, जिम्मेदारियों में बाधा, धोखेबाज लोगों से सावधान रहने की सलाह और धैर्य से मिलने वाली धीरे-धीरे तरक्की का विस्तृत वर्णन।
विज्ञापन
टैरो कार्ड राशिफल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Tarot Card Reading 21 November 2025: मकर राशि के जातकों के लिए टैरो कार्ड्स का संदेश बताता है कि आने वाले समय में पारिवारिक मोर्चे पर कुछ उलझनें या तनाव पैदा हो सकते हैं। घर के किसी सदस्य की चिंता, पुराने मतभेद, या अचानक सामने आए किसी घरेलू काम की वजह से मन थोड़ा भारी महसूस हो सकता है। इन परिस्थितियों के चलते जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान केंद्रित करना चुनौतीपूर्ण लग सकता है मानो काम करना चाहें भी तो मन बार-बार किसी और दिशा में खिंच जाए।

कार्ड्स यह भी संकेत दे रहे हैं कि इस समय किसी ऐसे व्यक्ति से दूरी बनाए रखना ज़रूरी है, जो आपको गुमराह कर सकता है या आपकी कमजोरी का लाभ उठाने की कोशिश कर सकता है। चाहे वह कोई परिचित, सहकर्मी या नया संपर्क हो, फैसले सोच-समझकर लें और किसी पर भरोसा करते समय सावधानी बरतें।

इन सबके बीच सबसे महत्वपूर्ण सलाह यही है कि धैर्य बनाए रखें। जल्दबाज़ी में लिए गए कदम इस समय आपके लिए सही नहीं होंगे। धीमी गति से ही सही, लेकिन आपकी तरक्की हो रही है और आगे भी होती रहेगी। जीवन की परिस्थितियाँ धीरे-धीरे आपके पक्ष में बदलेंगी, बस अपने प्रयासों को जारी रखें और खुद पर भरोसा रखें।

विज्ञापन


Feng Shui Tips: घर पर सकारात्मकता और धन में वृद्धि के लिए जरूर अपनाएं फेंगशुई के पांच उपाय

टैरो कार्ड का महत्व
टैरो कार्ड  जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।

विज्ञापन

मेजर आर्काना 22 कार्ड के नाम

  • द फूल 

  • द मैजिशियन 

  • द हाई प्रीस्टेस 

  • द एम्प्रेस 

  • द एम्परर

  • द हायरोफैन्ट 

  • द लवर्स

  • द चेरीअट 

  • स्ट्रेंथ 

  • द हरमिट 

  • व्हील ऑफ फॉर्च्यून

  • जस्टिस

  • द हैंग्ड मैन 

  • डेथ 

  • टेम्परेंस

  • द डेविल

  • द टॉवर 

  • द स्टार 

  • द मून

  • द सन

  • जजमेंट

  • द वर्ल्ड 

Feng Shui Tips: फेंगशुई अनुसार ऑफिस में रखें ये 6 शुभ चीजें, बढ़ेगी आमदनी और चमकेगा कारोबार

जबकि माइनर आर्काना  में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।

विज्ञापन


Feng Shui Tips: फेंगशुई के ये पांच आसान उपाय, शयन कक्ष बनेगा प्रेम, सुख और शांति का केंद्र
Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य और चंद्र ग्रहण कब लगेगा? जानें कहां दिखेंगे ये ग्रहण

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें