Tarot Card Reading 20 January 2026: आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आ सकता है। टैरो कार्ड्स के संकेत बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास रंग ला सकते हैं और जिस काम को लेकर आप लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, उसमें सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता से वरिष्ठ अधिकारी और सहकर्मी प्रभावित हो सकते हैं।
हालांकि, दिन के मध्य में आर्थिक दबाव या अचानक किसी खर्च के कारण आपको अपने काम को कुछ समय के लिए रोकना पड़ सकता है। यह स्थिति थोड़ी असहज लग सकती है, लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है। समझदारी से लिए गए फैसले आपको नुकसान से बचा सकते हैं।
कमाई के दृष्टिकोण से आज का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है या आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। व्यापारियों के लिए लाभ के योग बन रहे हैं और नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त आय या बोनस से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है।
यदि आप कामकाज से संबंधित लोन या वित्तीय सहायता लेने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन उसके लिए शुभ है। बैंक या किसी अन्य संस्था से सकारात्मक उत्तर मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर, थोड़ी सावधानी और सही योजना के साथ आप आज के दिन को अपने पक्ष में कर सकते हैं।
Budh Vakri 2026: बुध का वक्री होना इन राशियों की बढ़ाएगा परेशानी, धन लाभ में आ सकती हैं दिक्कतें
टैरो कार्ड का महत्व
टैरो कार्ड जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।
मेजर आर्काना 22 कार्ड के नाम
-
द फूल
-
द मैजिशियन
-
द हाई प्रीस्टेस
-
द एम्प्रेस
-
द एम्परद हायरोफैन्ट
-
द लवर्स
-
द चेरीअट
-
स्ट्रेंथ
-
द हरमिट
-
व्हील ऑफ फॉर्च्यून
-
जस्टिस
-
द हैंग्ड मैन
-
डेथ
-
टेम्परेंस
-
द डेविल
-
द टॉवर
-
द स्टार
-
द मून
-
द सन
-
जजमेंट
-
द वर्ल्ड
Feng Shui Tips: फेंगशुई अनुसार ऑफिस में रखें ये 6 शुभ चीजें, बढ़ेगी आमदनी और चमकेगा कारोबार
जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।
Feng Shui Tips: फेंगशुई के ये पांच आसान उपाय, शयन कक्ष बनेगा प्रेम, सुख और शांति का केंद्र
Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य और चंद्र ग्रहण कब लगेगा? जानें कहां दिखेंगे ये ग्रहण
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।