फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Today Tarot Card Reading: कैसा रहेगा आपका आज का दिन ? जानें 12 राशियों की टैरो रीडिंग

Sat, 18 Oct 2025 10:34 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Tarot Card Reading 18 October 2025: तुला राशि के जातकों को कृषि, सरकारी सेवा या चिकित्सा क्षेत्र में आज विशेष लाभ मिलेगा। धनतेरस के दिन आय स्थिर रहेगी और सरकारी अधिकारी से बातचीत लाभदायक साबित हो सकती है।
विज्ञापन
टैरो कार्ड राशिफल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Tarot Card Reading 18 October 2025: टैरो कार्ड्स के अनुसार, तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रह सकता है, खासकर जो लोग कृषि, सरकारी सेवा या चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हैं। आज आपके प्रयासों को विशेष सफलता मिलने की संभावना है। सरकारी नियमों और नीतियों का कड़ाई से पालन करना आज आपके लिए जरूरी रहेगा, जिससे आपको बिना किसी बाधा के अपने काम में प्रगति मिलेगी।

धनतेरस के इस शुभ अवसर पर आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। अचानक बड़े लाभ की बजाय आय में निरंतरता बनी रहेगी, जो दीर्घकालिक स्थिरता का संकेत है। साथ ही, यदि आपको किसी सरकारी अधिकारी या अधिकारी वर्ग से बातचीत करनी हो, तो वह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। यह बातचीत आपके कामकाज या आय के नए अवसर भी खोल सकती है।

सावधानी रहे कि कार्य करते समय नियमों का पालन करें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, खासकर यदि आप चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हैं, तो अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाएं। कुल मिलाकर, आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा, बशर्ते आप अनुशासन और नियमों के अनुसार चलें।

विज्ञापन



Choti Diwali Horoscope 2025: छोटी दिवाली पर कन्या सहित इन 2 राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, बनेंगे प्रमोशन के योग

टैरो कार्ड का महत्व
टैरो कार्ड  जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।
विज्ञापन

मेजर आर्काना 22 कार्ड के नाम
  • द फूल 
  • द मैजिशियन 
  • द हाई प्रीस्टेस 
  • द एम्प्रेस 
  • द एम्परर
  • द हायरोफैन्ट 
  • द लवर्स
  • द चेरीअट 
  • स्ट्रेंथ 
  • द हरमिट 
  • व्हील ऑफ फॉर्च्यून
  • जस्टिस
  • द हैंग्ड मैन 
  • डेथ 
  • टेम्परेंस
  • द डेविल
  • द टॉवर 
  • द स्टार 
  • द मून
  • द सन
  • जजमेंट
  • द वर्ल्ड 

जबकि माइनर आर्काना  में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।
विज्ञापन

Dhanteras 2025 Shopping: धनतेरस पर अगर न खरीद पाएं सोना-चांदी, इन 5 चीजों की खरीदारी से भरेगा धन का भंडार
Diwali 2025: धनतेरस से लेकर भाई दूज तक की मान्यताएं और कथाएं, पढ़ें दिपावली के खास उपाय
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें