Tarot Card Reading 18 November 2025: टैरो कार्ड्स के अनुसार, सिंह राशि वालों के लिए दिन उलझनों भरा हो सकता है। आपका मन कुछ बातों को लेकर दुविधा में आ सकता है। इस दौरान आप सोचेंगे कि, शायद किसी रिश्ते में आप सिर्फ समझौता कर रहे हैं। इसलिए स्वयं को समय देने के लिए कुछ चीजों से दूरियां आप बनाएंगे। लेकिन सेहत भी आपकी थोड़ी खराब हो सकती है, जिस कारण मन परेशान और स्वभाव शांत रहेगा। आपकी क्रोध करने की आदत के कारण परिवार के सदस्य नाराज रहेंगे। आपको कार्य के प्रति लापरवाही करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान होने की आशंका है। इस समय किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिलेगी। व्यापार में काम को लेकर थोड़ा स्ट्रिक्टनेस दिखानी होगी, तभी वह समय से पूरे होंगे। आइए अन्य राशियों का हाल जानते हैं।
Lucky Horoscope 2026: साल 2026 में इन 3 राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले, नई नौकरी से लेकर प्रेम विवाह तक की इच्छा होगी पूरी
Feng Shui Tips: घर पर सकारात्मकता और धन में वृद्धि के लिए जरूर अपनाएं फेंगशुई के पांच उपाय
टैरो कार्ड का महत्व
टैरो कार्ड जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।
मेजर आर्काना 22 कार्ड के नाम
-
द फूल
-
द मैजिशियन
-
द हाई प्रीस्टेस
-
द एम्प्रेस
-
द एम्परर
-
द हायरोफैन्ट
-
द लवर्स
-
द चेरीअट
-
स्ट्रेंथ
-
द हरमिट
-
व्हील ऑफ फॉर्च्यून
-
जस्टिस
-
द हैंग्ड मैन
-
डेथ
-
टेम्परेंस
-
द डेविल
-
द टॉवर
-
द स्टार
-
द मून
-
द सन
-
जजमेंट
-
द वर्ल्ड
Feng Shui Tips: फेंगशुई अनुसार ऑफिस में रखें ये 6 शुभ चीजें, बढ़ेगी आमदनी और चमकेगा कारोबार
जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।
Feng Shui Tips: फेंगशुई के ये पांच आसान उपाय, शयन कक्ष बनेगा प्रेम, सुख और शांति का केंद्र
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।