आज का संकेत यही है कि सिर्फ कल्पना करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि अपने लक्ष्यों को पाने के लिए लगातार प्रयास करना जरूरी है। आपकी मेहनत, समर्पण और काम करने का संतुलित तरीका ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। आपका शांत और सच्चा व्यवहार लोगों पर अच्छा प्रभाव डालेगा। यदि आप नियमित रूप से प्रयास करते रहेंगे, तो सफलता निश्चित रूप से आपके साथ होगी।
टैरो कार्ड जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।
मेजर आर्काना 22 कार्ड के नाम
द फूल
द मैजिशियन
द हाई प्रीस्टेस
द एम्प्रेस
द एम्परद हायरोफैन्ट
द लवर्स
द चेरीअट
स्ट्रेंथ
द हरमिट
व्हील ऑफ फॉर्च्यून
जस्टिस
द हैंग्ड मैन
डेथ
टेम्परेंस
द डेविल
द टॉवर
द स्टार
द मून
द सन
जजमेंट
द वर्ल्ड
Feng Shui Tips: फेंगशुई अनुसार ऑफिस में रखें ये 6 शुभ चीजें, बढ़ेगी आमदनी और चमकेगा कारोबार
जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।