फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 July Ka Tarot Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए आत्मविश्लेषण और दिशा सुधार का समय है, पढ़ें दैनिक टैरो राशिफल

Sun, 13 Jul 2025 09:18 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tarot Rashifal: आज आत्मग्लानि  एक प्रमुख भावना बन सकती है। ऐसा अपराधबोध जो तब आता है जब हम जानते हैं कि हम कुछ गलत कर रहे हैं, लेकिन फिर भी वह दोहरा रहे होते हैं।
विज्ञापन
टैरो कार्ड राशिफल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Tarot Rashifal: टैरो कार्ड का व्यक्ति के जीवन पर खास प्रभाव पड़ता है। इसके माध्यम से भविष्य में होने वाली घटनाएं, लाभ-हानि, यात्रा, करियर और बिजनेस आदि की जानकारी प्राप्त होती हैं। आसान शब्दों में समझा जाए, तो टैरो कार्ड में कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है।

विज्ञापन

Navpancham Rajyog 2025: शनि-शुक्र के योग से बना नवपंचम राजयोग, इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ
विज्ञापन


आज  कर्क राशि वालों के लिए आत्मविश्लेषण और दिशा सुधार का समय है। आप अपने जीवन में किसी लक्ष्य को लेकर बहुत उत्साहित हैं । कोई सपना, कोई उपलब्धि या कोई व्यक्तिगत बदलाव जिसे आप जल्द से जल्द हासिल करना चाहते हैं। ब्रह्मांड आपके इस जोश को समर्थन दे रहा है, लेकिन चेतावनी भी दे रहा है कि केवल रफ़्तार ही नहीं, दिशा भी सही होनी चाहिए। आपकी नीयत साफ़ है, लेकिन कुछ आंतरिक या बाहरी स्थितियाँ आपको ऐसे निर्णय लेने पर मजबूर कर सकती हैं जो आपके स्वभाव के अनुरूप नहीं हैं। शायद आप किसी से तुलना कर रहे हैं, या किसी और की सफलता देखकर स्वयं प  दबाव महसूस कर रहे हैं। ऐसे में आप रास्ते छोटे या आसान चुनने की कोशिश कर सकते हैं  जो लंबे समय में आत्मग्लानि  का कारण बन सकते हैं। आज आत्मग्लानि  एक प्रमुख भावना बन सकती है। ऐसा अपराधबोध जो तब आता है जब हम जानते हैं कि हम कुछ गलत कर रहे हैं, लेकिन फिर भी वह दोहरा रहे होते हैं। अगर आप किसी आदत या व्यवहार से खुद को असहज महसूस करते हैं, तो यह चेतावनी है कि बदलाव ज़रूरी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें