फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tarot Card Reading: कैसा रहेगा आपका आज का दिन ? जानें 12 राशियों की टैरो रीडिंग

Sun, 12 Oct 2025 10:46 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Tarot Card Reading 12 October 2025: मकर राशि वालों को आज कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में रुकावट आ सकती है और वरिष्ठों से अपेक्षित सराहना नहीं मिलेगी। ऐसे में धैर्य बनाए रखना ज़रूरी है। व्यापारियों के लिए आर्थिक लाभ की संभावना है, लेकिन जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। स्थिरता और संयम अपनाने से लंबे समय में फायदा होगा।
विज्ञापन
टैरो कार्ड राशिफल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Tarot Card Reading 11 October 2025: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े प्रोजेक्ट में अड़चनें आ सकती हैं, जिससे आपका मन कुछ व्याकुल हो सकता है। आपने जिस काम में मेहनत की है, उसमें आपको उच्च अधिकारियों से वैसी सराहना नहीं मिलेगी, जैसी आप अपेक्षा कर रहे थे। यह समय भावनाओं में बहकर कोई बड़ा या जोखिम भरा निवेश करने का नहीं है, क्योंकि इससे नुकसान की संभावना बन सकती है। किसी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना ज़रूरी होगा।

विज्ञापन

हालांकि, व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए दिन आर्थिक दृष्टि से सकारात्मक संकेत दे रहा है। व्यापार में लाभ की संभावना बनी हुई है, लेकिन बड़े फैसलों को टालना ही बेहतर रहेगा। धैर्य और स्थिरता इस समय आपके सबसे बड़े हथियार होंगे। जल्दबाज़ी या अस्थिरता आपके लिए हानिकर साबित हो सकती है। अपने काम में निरंतरता बनाए रखें और किसी भी स्थिति में संयम न खोएं। परिस्थिति भले ही अनुकूल न लगे, लेकिन आपके शांत और व्यावहारिक रवैये से हालात धीरे-धीरे बेहतर होंगे।



Choti Diwali Horoscope 2025: छोटी दिवाली पर कन्या सहित इन 2 राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, बनेंगे प्रमोशन के योग
विज्ञापन


टैरो कार्ड का महत्व
टैरो कार्ड  जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।
मेजर आर्काना 22 कार्ड के नाम

  • द फूल 
  • द मैजिशियन 
  • द हाई प्रीस्टेस 
  • द एम्प्रेस 
  • द एम्परर
  • द हायरोफैन्ट 
  • द लवर्स
  • द चेरीअट 
  • स्ट्रेंथ 
  • द हरमिट 
  • व्हील ऑफ फॉर्च्यून
  • जस्टिस
  • द हैंग्ड मैन 
  • डेथ 
  • टेम्परेंस
  • द डेविल
  • द टॉवर 
  • द स्टार 
  • द मून
  • द सन
  • जजमेंट
  • द वर्ल्ड 


जबकि माइनर आर्काना  में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।

विज्ञापन

Samudrik Shastra: होंठों का आकार बताएगा आपका भाग्य, जानें आप कितने धनवान बन सकते हैं
Palmistry: हथेली पर बनी इन लकीरों से व्यक्ति को मिलता है अच्छा मुकाम और धन-दौलत

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें