फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tarot Card Reading: करवा चौथ पर कैसा रहेगा आपका दिन ? जानें 12 राशियों की टैरो रीडिंग

Sat, 11 Oct 2025 10:13 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Tarot Card Reading 11 October 2025: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि वाले  अपने अंदर की बेचैनी और तनाव को शांत रखते हैं और धैर्य के साथ आगे बढ़ते हैं, तो आने वाले समय में परिस्थितियां आपके पक्ष में बदल सकती हैं। 
विज्ञापन
टैरो कार्ड राशिफल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Tarot Card Reading 11 October 2025: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय संयम और समझदारी से भरे निर्णय लेने का है। इस अवधि में आपको विशेष रूप से वरिष्ठजनों — चाहे वे आपके कार्यस्थल पर हों या पारिवारिक दायरे में  उनके साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। किसी भी प्रकार की बहस या टकराव से बचना आपके हित में रहेगा, क्योंकि आपकी प्रतिक्रिया यदि जल्दबाजी में दी गई, तो परिस्थितियां आपके विरुद्ध जा सकती हैं।

आपका स्वभाव इस समय थोड़ा आक्रामक हो सकता है, विशेषकर काम के मामले में। हालांकि यह ऊर्जा आपको अपने कार्यों को पूरा करने में मदद कर सकती है, लेकिन अधिक मेहनत या मानसिक दबाव के चलते आप जल्दी थकान महसूस कर सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी ऊर्जा को बेवजह के विवादों या निरर्थक बातों में न गंवाएं, बल्कि उसे अपनी प्राथमिकताओं और महत्वपूर्ण कार्यों में लगाएं।

टैरो कार्ड्स का संकेत है कि यदि आप अपने अंदर की बेचैनी और तनाव को शांत रखते हैं और धैर्य के साथ आगे बढ़ते हैं, तो आने वाले समय में परिस्थितियां आपके पक्ष में बदल सकती हैं। खुद पर भरोसा रखें, लेकिन अपने व्यवहार और शब्दों पर भी नियंत्रण बनाए रखें।

विज्ञापन


Choti Diwali Horoscope 2025: छोटी दिवाली पर कन्या सहित इन 2 राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, बनेंगे प्रमोशन के योग

टैरो कार्ड का महत्व
टैरो कार्ड  जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।
विज्ञापन

मेजर आर्काना 22 कार्ड के नाम
  • द फूल 
  • द मैजिशियन 
  • द हाई प्रीस्टेस 
  • द एम्प्रेस 
  • द एम्परर
  • द हायरोफैन्ट 
  • द लवर्स
  • द चेरीअट 
  • स्ट्रेंथ 
  • द हरमिट 
  • व्हील ऑफ फॉर्च्यून
  • जस्टिस
  • द हैंग्ड मैन 
  • डेथ 
  • टेम्परेंस
  • द डेविल
  • द टॉवर 
  • द स्टार 
  • द मून
  • द सन
  • जजमेंट
  • द वर्ल्ड 

जबकि माइनर आर्काना  में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।
विज्ञापन

Samudrik Shastra: होंठों का आकार बताएगा आपका भाग्य, जानें आप कितने धनवान बन सकते हैं
Palmistry: हथेली पर बनी इन लकीरों से व्यक्ति को मिलता है अच्छा मुकाम और धन-दौलत

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें