फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tarot Rashifal: कन्या राशि वालों के आत्मविश्वास में होगी वृद्धि, जानें अन्य राशियों की टैरो रीडिंग

Tue, 01 Jul 2025 08:36 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Tarot Rashifal: कन्या राशि वाले आप अपनी भीतरी उथल-पुथल को सुलझा रहे हैं। आप ज़िंदगी को धीरे-धीरे फिर से ऑर्गनाइज़ करने लगे हैं। 
विज्ञापन
टैरो कार्ड राशिफल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Tarot Rashifal: टैरो कार्ड्स हमारे जीवन की दिशा, ऊर्जा और संभावनाओं को समझने का एक शक्तिशाली माध्यम हैं। ये न सिर्फ वर्तमान परिस्थितियों को उजागर करते हैं, बल्कि आने वाली घटनाओं के लिए भी मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं जिन्हें मेजर और माइनर आर्काना में बांटा गया है, और ये चार तत्वों अग्नि, जल, वायु और पृथ्वी से जुड़े होते हैं। इन तत्वों के आधार पर ही यह तय होता है कि दिन आपके लिए किस दिशा में ऊर्जा लेकर आ रहा है। ऐसे में आज हम आपको कन्या राशि वालों के राशिफल बारे में बताने जा रहे हैं..........

आज का टैरो मैसेज आपके लिए उम्मीद की रौशनी लेकर आया है। जीवन में आपने हाल ही में जो बोझ ढोया है  चाहे वह पढ़ाई का तनाव हो, पारिवारिक जिम्मेदारियाँ, या आर्थिक अस्थिरता , वह अब धीरे-धीरे उतरता नज़र आ रहा है।

10 ऑफ वैंड्स इस बात का संकेत है कि आपने लम्बे समय से बहुत कुछ अकेले सहा है। आप हर किसी का ख्याल रखते रहे, अपने कंधों पर उन बातों का भार भी उठाया जो शायद आपके हिस्से की नहीं थीं। लेकिन अब वक्त है उस बोझ को हल्का करने का। परिस्थितियाँ अब आपके पक्ष में करवट ले रही हैं।

वहीं, शा ऑफ कॉइंस (या क्वीन ऑफ पेंटाकल्स) बताता है कि आप अब अपने अंदर एक नई स्थिरता और समझ विकसित कर रहे हैं। फाइनेंशियल मामलों में जहां पहले घबराहट थी, वहां अब आत्मविश्वास है। जो स्टूडेंट्स हैं, उनके लिए यह समय करियर और एकेडमिक फ्रंट पर ठोस प्रगति का है जैसे कोई स्कॉलरशिप, रिजल्ट, या अवसर रास्ता बना रहा हो।

आपने जो बीज बोए थे, अब वे अंकुरित हो रहे हैं और जो लोग नौकरी या व्यापार से जुड़े हैं, उनके लिए भी यह समय आर्थिक रूप से थोड़ा संतुलन लेकर आएगा। पहले की तुलना में ज़िम्मेदारियों को आप अब बेहतर ढंग से मैनेज कर पाएंगे।

विज्ञापन


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें