फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

09 August ka Tarot Card Rashifal: सिंह राशि वाले अपने अंतर्मन कि आवाज़ सुनें, पढ़ें दैनिक टैरो राशिफल

Sat, 09 Aug 2025 11:50 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

09 August Ka Tarot Card Rashifal: टैरो कार्ड के जरिए व्यक्ति के वर्तमान और भविष्य का पता लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
टैरो कार्ड राशिफल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

09 August Ka Tarot Card Rashifal: टैरो कार्ड के जरिए व्यक्ति के वर्तमान और भविष्य का पता लगाया जा सकता है। दरअसल, जिस प्रकार ज्योतिष में ग्रहों के माध्यम से 12 राशियों के जातकों का राशिफल पता लगाया जाता है, ठीक वैसे ही टैरो कार्ड जातकों का भविष्यफल बताता है। हालांकि इसमें मौजूद कार्ड व्यक्ति को होने वाले लाभ और हानि का संकेत देते हैं। टैरो कार्ड रीडर के मुताबिक टैरो कार्ड में 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है।

विज्ञापन


इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है। इनके आधार पर हम किस राशि वालों के लिए दिन अच्छा और किसकी मुसीबत बढ़ सकती हैं, इसका अनुमान लगाते हैं।
 

हाई प्रीस्टेस और किंग ऑफ कॉइंस का संदेश यह इशारा करता है कि सिंह राशि के कुछ लोगों के जीवन में ऐसा कोई व्यक्ति है।  खासतौर पर अगर वह वृषभ, कन्या या मकर राशि से जुड़ा हो – जो कुछ बातें अपने अंदर दबाए हुए है। हो सकता है वह अपनी भावनाएं, कोई चिंता या सच्चाई आपसे छुपा रहा हो।

वो व्यक्ति आपके साथ सब कुछ खुलकर शेयर नहीं कर पा रहा है। शायद उसे डर है, या वह पूरी तरह से सहज महसूस नहीं कर रहा। इस वजह से वह कुछ जरूरी बातें आपसे छुपा रहा है।

आपके अंदर की आवाज़ आपकी अंतर्ज्ञान आपको पहले ही यह संकेत दे रही है कि कुछ तो ठीक नहीं है। इसलिए इस स्थिति को नजरअंदाज न करें। थोड़ा ध्यान दें, संवेदनशीलता से बात करें, और सामने वाले को यह भरोसा दिलाएं कि वह आपसे खुलकर बात कर सकता है। यही रास्ता है रिश्ते को समझने और मजबूत करने का।

विज्ञापन




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें