फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tarot Card Reading: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए आज का दिन, जानें टैरो रीडिंग

Wed, 08 Oct 2025 10:00 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Tarot Card Reading 08 October 2025: आज सिंह राशि के जातकों के लिए दिन कई क्षेत्रों में सकारात्मक संकेत लेकर आया है। आर्थिक दृष्टि से दिन बेहद अनुकूल है। अटके हुए पैसे मिल सकते हैं या किसी पुराने निवेश से लाभ प्राप्त हो सकता है। 
विज्ञापन
टैरो कार्ड राशिफल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Tarot Card Reading 08  October 2025:  टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, आज सिंह राशि के जातकों के लिए दिन कई क्षेत्रों में सकारात्मक संकेत लेकर आया है। शिक्षा और करियर से जुड़े लोगों के लिए यह समय तरक्की और सफलता का अवसर प्रदान कर सकता है। जो विद्यार्थी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या उच्च शिक्षा में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिल सकती है।

व्यापारियों के लिए भी आज का दिन लाभकारी है। विशेष रूप से जो लोग अपने बिजनेस नेटवर्क को बढ़ाने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं, उन्हें अच्छे संपर्क और सहयोग मिल सकते हैं, जिससे भविष्य में बड़ा लाभ संभव है। प्रोडक्शन और निर्माण से जुड़े व्यवसायियों को भी निवेश के नए अवसर दिखाई दे सकते हैं, जो दीर्घकालिक लाभ दे सकते हैं।

आर्थिक दृष्टि से दिन बेहद अनुकूल है। अटके हुए पैसे मिल सकते हैं या किसी पुराने निवेश से लाभ प्राप्त हो सकता है। भाग्य आज पूरी तरह से आपका साथ दे रहा है, इसलिए नए प्रयासों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कुल मिलाकर, आज का दिन आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और नए अवसरों को अपनाने का है।

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर ग्रहों का विशेष संयोग, इन 3 राशि वालों की लव लाइफ में आएगा बदलाव

विज्ञापन

Choti Diwali Horoscope 2025: छोटी दिवाली पर कन्या सहित इन 2 राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, बनेंगे प्रमोशन के योग



टैरो कार्ड का महत्व
टैरो कार्ड  जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।
विज्ञापन

मेजर आर्काना 22 कार्ड के नाम

  • द फूल 
  • द मैजिशियन 
  • द हाई प्रीस्टेस 
  • द एम्प्रेस 
  • द एम्परर
  • द हायरोफैन्ट 
  • द लवर्स
  • द चेरीअट 
  • स्ट्रेंथ 
  • द हरमिट 
  • व्हील ऑफ फॉर्च्यून
  • जस्टिस
  • द हैंग्ड मैन 
  • डेथ 
  • टेम्परेंस
  • द डेविल
  • द टॉवर 
  • द स्टार 
  • द मून
  • द सन
  • जजमेंट
  • द वर्ल्ड 


जबकि माइनर आर्काना  में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।

विज्ञापन

Samudrik Shastra: होंठों का आकार बताएगा आपका भाग्य, जानें आप कितने धनवान बन सकते हैं
Palmistry: हथेली पर बनी इन लकीरों से व्यक्ति को मिलता है अच्छा मुकाम और धन-दौलत

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें