फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tarot Card Reading: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए आज का दिन, जानें टैरो रीडिंग

Sun, 05 Oct 2025 10:52 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Tarot Card Reading 05 October 2025:  कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए स्वतंत्रता, राहत और एक सकारात्मक बदलाव का संकेत है। अब समय है खुद पर विश्वास करके आगे बढ़ने का।
विज्ञापन
टैरो कार्ड राशिफल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ राशि के लिए आज का दिन एक नई शुरुआत और मुक्ति का संकेत दे रहा है। आपके लिए जजमेंट और द फूल कार्ड यह दर्शाते हैं कि आप किसी भारी दबाव या उलझन से अब धीरे-धीरे बाहर निकल रहे हैं।

हाल ही में ऐसा कुछ हो सकता है जहाँ आपको लगा हो कि आपने कोई बड़ा जोखिम उठाया है, चाहे वह करियर से जुड़ा हो, आर्थिक मामला रहा हो या फिर कोई निजी निर्णय। ऐसा महसूस हो रहा था जैसे आप अपनी ज़िंदगी के साथ कोई जुआ खेल रहे हों, लेकिन अब स्थितियाँ आपके पक्ष में जाती दिख रही हैं।

जो भी रुकावटें थीं, जैसे अटकी हुई पेमेंट्स, कानूनी उलझन या भावनात्मक तनाव, वहां से अब आपको राहत मिलती दिख रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि ब्रह्मांड आपको उन परेशानियों से मुक्त कर रहा है और आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।

द फूल कार्ड यह दर्शाता है कि आपके सामने एक नई शुरुआत का अवसर है,  एक ऐसी यात्रा, जहाँ डर नहीं बल्कि उत्साह है, और जहां सीमाओं की जगह नई संभावनाएँ हैं। कुल मिलाकर, आज का दिन आपके लिए स्वतंत्रता, राहत और एक सकारात्मक बदलाव का संकेत है। अब समय है खुद पर विश्वास करके आगे बढ़ने का।

विज्ञापन



Forehead Personality: माथे की बनावट बताती है आपके बारे में कई खास बातें, जानें कैसा है आपका व्यक्तित्व
Joined Eyebrows: दोनों भौहों का आपस में मिलना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
विज्ञापन


टैरो कार्ड का महत्व
टैरो कार्ड  जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।
मेजर आर्काना 22 कार्ड के नाम
  • द फूल 
  • द मैजिशियन 
  • द हाई प्रीस्टेस 
  • द एम्प्रेस 
  • द एम्परर
  • द हायरोफैन्ट 
  • द लवर्स
  • द चेरीअट 
  • स्ट्रेंथ 
  • द हरमिट 
  • व्हील ऑफ फॉर्च्यून
  • जस्टिस
  • द हैंग्ड मैन 
  • डेथ 
  • टेम्परेंस
  • द डेविल
  • द टॉवर 
  • द स्टार 
  • द मून
  • द सन
  • जजमेंट
  • द वर्ल्ड 
विज्ञापन

जबकि माइनर आर्काना  में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।
Samudrik Shastra: होंठों का आकार बताएगा आपका भाग्य, जानें आप कितने धनवान बन सकते हैं

Palmistry: हथेली पर बनी इन लकीरों से व्यक्ति को मिलता है अच्छा मुकाम और धन-दौलत
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें