Tarot Card Reading: टैरो कार्ड 78 कार्ड का डेक है। इन कार्ड को दो मुख्य भागों में बांटा गया है।पहला मेजर आर्काना जिसमें 22 कार्ड को रखा गया है, जबकि दूसरा माइनर आर्काना है जिसमें 56 कार्ड है। इस दौरान मेजर आर्काना में द फूल, द मैजिशियन , द हाई प्रीस्टेस , द एम्प्रेस, द एम्परर, द हायरोफैन्ट ,द लवर्स, द चेरीअट ,स्ट्रेंथ ,द हरमिट , व्हील ऑफ फॉर्च्यून, जस्टिस, द हैंग्ड मैन ,डेथ ,टेम्परेंस,द डेविल, द टॉवर , द स्टार , द मून, द सन, जजमेंट, द वर्ल्ड , को रखा गया है।
Feng Shui Tips: फेंगशुई के ये पांच आसान उपाय, शयन कक्ष बनेगा प्रेम, सुख और शांति का केंद्र
वहीं 'माइनर आर्काना' में 56 कार्ड को रखा गया है। 56 कार्ड को भी चार भागों में विभाजित किया जाता है, जिनमें प्रत्येक में 14 कार्ड होते हैं। इन सभी कार्ड पर बने चित्र अपने अलग-अलग महत्व के लिए जाने जाते हैं। इन सभी का अध्ययन करते हुए जातकों के वर्तमान जीवन से लेकर भविष्यफल का अनुमान लगाया जाता है।
आज आपकी ज़िंदगी में एक नई तरह की ऊर्जा प्रवेश कर रही है। यह ऊर्जा शांति और सुकून की है। लंबे समय से जिस मानसिक स्थिरता और संतुलन की आपको तलाश थी, वह अब धीरे-धीरे आपके जीवन में जगह बना रही है।
हालांकि, आपको यह बदलाव थोड़ा उबाऊ या नीरस लग सकता है। ऐसा महसूस हो सकता है जैसे कुछ "इंटरेस्टिंग" नहीं हो रहा। ध्यान रखें, यह बोरियत नहीं, बल्कि भीतर की शांति है, जो आपको अंदर से मजबूत बना रही है।
इस वक़्त खुद को थोड़ा ठहरने दें। अपनी ज़िंदगी की गति को धीमा करके इस सुकून को महसूस करें। यह समय आत्मचिंतन और रिचार्ज होने का है।