Tarot Card Reading 02 October 2025: मकर राशि वालों के लिए आज का संदेश है धैर्य रखें और बिना सोचे समझे कोई कदम न उठाएं। टैरो कार्ड्स थ्री ऑफ स्वर्ड्स और नाइट ऑफ स्वर्ड्स इस ओर इशारा कर रहे हैं कि आपकी ज़िंदगी में अभी भी कोई पुरानी तकलीफ़ या अधूरी स्थिति बाकी है, जो पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। आपके आसपास की एनर्जी बता रही है कि कोई ऐसा अध्याय है जो पूरी तरह बंद नहीं हुआ। चाहे वो भावनात्मक रिश्ता हो, कोई बीती हुई गलती, या अंदर ही अंदर चल रही उलझन। जब तक आप उस अधूरे हिस्से को क्लियर नहीं करेंगे, तब तक आगे बढ़ना मुश्किल होगा।
नाइट ऑफ स्वर्ड्स जैसी तेज़ और अधीर ऊर्जा आपको किसी फैसले को जल्दबाज़ी में लेने के लिए उकसा सकती है, लेकिन ये समय रुककर सोचने और समझदारी से आगे बढ़ने का है। अगर आप खुद को शांत रखेंगे और आत्मविश्लेषण करेंगे, तो आने वाला समय आपके लिए कहीं ज़्यादा स्थिर और सकारात्मक साबित होगा।
Forehead Personality: माथे की बनावट बताती है आपके बारे में कई खास बातें, जानें कैसा है आपका व्यक्तित्व
Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण के समय भूलकर भी न करें ये पांच काम, मिल सकता है अशुभ परिणाम
Joined Eyebrows: दोनों भौहों का आपस में मिलना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
टैरो कार्ड का महत्व
टैरो कार्ड जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।
मेजर आर्काना 22 कार्ड के नाम
- द फूल
- द मैजिशियन
- द हाई प्रीस्टेस
- द एम्प्रेस
- द एम्परर
- द हायरोफैन्ट
- द लवर्स
- द चेरीअट
- स्ट्रेंथ
- द हरमिट
- व्हील ऑफ फॉर्च्यून
- जस्टिस
- द हैंग्ड मैन
- डेथ
- टेम्परेंस
- द डेविल
- द टॉवर
- द स्टार
- द मून
- द सन
- जजमेंट
- द वर्ल्ड
जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।
Samudrik Shastra: होंठों का आकार बताएगा आपका भाग्य, जानें आप कितने धनवान बन सकते हैं
Palmistry: हथेली पर बनी इन लकीरों से व्यक्ति को मिलता है अच्छा मुकाम और धन-दौलत
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।