फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 May Aries Tarot Rashifal: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन? पढ़ें आज का टैरो राशिफल

Sun, 25 May 2025 07:33 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tarot Predictions: 25 मई आपके लिए आत्म-जागरूकता, गहराई और भावनात्मक संतुलन का दिन है। अपने दिल की सुनिए, अपने सपनों और इंट्यूशन पर ध्यान दीजिए, आज वो आपको सही दिशा दिखा सकते हैं।
विज्ञापन
Tarot Card Rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Today Tarot Reading Of Mesh Rashi: आज का दिन मेष राशि वालों के लिए अंदरूनी समझ और भावनात्मक गहराई से भरा रहेगा। आज के लिए जो दो टैरो कार्ड सामने आए हैं वो हैं हाई प्रिस्टेस  और नाइट ऑफ कप्स।
विज्ञापन

हाई प्रिस्टेस यह संकेत देती है कि आपकी अंतर्ज्ञान शक्ति यानी इंट्यूशन अब जागने लगी है। अगर अब तक आपको लग रहा था कि आपकी अंदर की आवाज़ दब गई है या सही दिशा नहीं मिल रही, तो अब वह धीरे-धीरे स्पष्ट होने लगेगी। आप खुद महसूस करेंगे कि आपके अंदर से आने वाली फीलिंग्स ज़्यादा सटीक हो रही हैं।

इसके साथ ही, आपके सपनों में भी बदलाव देखने को मिलेगा। पहले जो सपने याद नहीं रहते थे या जिनका कोई मतलब समझ नहीं आता था, अब वो ज़्यादा साफ़ और अर्थपूर्ण लगेंगे। इन सपनों में ऐसे संकेत हो सकते हैं जो आपकी ज़िंदगी के किसी अहम मोड़ की ओर इशारा कर रहे हों।
विज्ञापन


दूसरा कार्ड नाइट ऑफ कप्स यह दर्शाता है कि कोई भावनात्मक संदेश, प्रस्ताव या सच्चाई आपके सामने आने वाली है। यह कोई ऐसी बात हो सकती है जो अब तक छिपी हुई थी जैसे किसी की भावना, कोई दिल की बात या कोई रुका हुआ मौका जो अब सामने आएगा। अच्छी बात यह है कि यह सब आपके पक्ष में होगा।

आज आपकी लाइफ में कोई ऐसी चीज़ आगे बढ़ सकती है जो बहुत समय से रुकी हुई थी। यह एक पॉजिटिव बदलाव का संकेत है।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें