फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 May Aries Tarot Rashifal: आज मेष राशि वालों को ठहराव की ज़रूरत है, पढ़ें टैरो कार्ड राशिफल

Fri, 23 May 2025 09:57 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tarot Predictions: टैरो कार्ड्स आपके जीवन के दिशा, ऊर्जा और संभावनाओं को समझने का एक शक्तिशाली माध्यम हैं। 23 मई को मेष राशि के जातकों के लिए आत्मविश्वास, नेतृत्व और रचनात्मकता से भरा दिन है, जिससे आप अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सक्षम होंगे।
विज्ञापन
Tarot Card Rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Today Tarot Reading Of Mesh Rashi: टैरो कार्ड्स हमारे जीवन की दिशा, ऊर्जा और संभावनाओं को समझने का एक शक्तिशाली माध्यम हैं। ये न सिर्फ वर्तमान परिस्थितियों को उजागर करते हैं, बल्कि आने वाली घटनाओं के लिए भी मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं जिन्हें मेजर और माइनर आर्काना में बांटा गया है, और ये चार तत्वों अग्नि, जल, वायु और पृथ्वी से जुड़े होते हैं। इन तत्वों के आधार पर ही यह तय होता है कि दिन आपके लिए किस दिशा में ऊर्जा लेकर आ रहा है।

आज मेष राशि के लिए जो टैरो कार्ड सामने आए हैं  नाइन ऑफ पेंटिकल्स और एट ऑफ स्वार्ड्स  वे इस ओर इशारा करते हैं कि आपकी ज़िंदगी में एक बदलाव का दौर चल रहा है। ऐसा महसूस हो सकता है कि काफी समय से आप किसी एक स्थिति में फंसे हुए थे, लेकिन अब धीरे-धीरे चीज़ें आगे बढ़ने लगी हैं। हालांकि, इस बदलाव के साथ एक डर या अनिश्चितता भी जुड़ी हो सकती है। जैसे कि समय बीतने का डर, उम्र को लेकर चिंता या भविष्य को लेकर असमंजस।

टैरो का संदेश है कि अगर फिलहाल जीवन थोड़ा “पॉज़” पर लग रहा है, तो उसे भी स्वीकार करें। यह ठहराव आत्मचिंतन और भीतर झांकने का अवसर है। अपने डर को खुद पर हावी न होने दें, क्योंकि ज़्यादातर चिंताएं केवल आपके मन की कल्पना हो सकती हैं। भविष्य में हालात उतने जटिल नहीं होंगे, जितने वे अभी आपको लग रहे हैं। शांत रहें, भरोसा रखें – और यह जानें कि यह रुकावट असल में आपकी अगली उड़ान की तैयारी है।

विस्तार से जानने के लिए नीचे दिए गये विडियो पर क्लिक करें। 
विज्ञापन




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें