फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 May Gemini Tarot Rashifal: मिथुन राशि के जातकों की धैर्य बनाएं रखने की ज़रूरत है, पढ़ें आज का टैरो कार्ड राशि

Fri, 23 May 2025 09:54 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tarot Card Reading: 23 मई को मिथुन राशि के लिए टैरो कार्ड आशा, संतुलन और नई शुरुआत का संकेत देता है। यह दिन मानसिक शांति, करियर में प्रगति और रिश्तों में सकारात्मक संवाद के लिए अनुकूल है।
विज्ञापन
Tarot Card Rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Today Tarot Reading Of Mithun Rashi: टैरो में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिनमें 22 मेजर आर्काना और 56 माइनर आर्काना कार्ड होते हैं। मेजर आर्काना कार्ड जीवन के महत्वपूर्ण बदलावों और गहरे आध्यात्मिक संदेशों को दर्शाते हैं, जबकि माइनर आर्काना कार्ड हमारे दैनिक जीवन की घटनाओं, भावनाओं और संघर्षों को व्यक्त करते हैं। टैरो का उद्देश्य भविष्यवाणी या जादू से कहीं अधिक है; इसका मुख्य उद्देश्य आत्म-ज्ञान, मानसिक स्पष्टता और जीवन की दिशा को समझना है। यह प्रणाली व्यक्ति की आंतरिक ऊर्जा, विचार और मनोभावों को उजागर करती है, जिससे वह अपनी वर्तमान स्थिति को गहराई से समझ सकता है और अपने निर्णयों को सही दिशा में ले सकता है।

आज मिथुन राशि के लिए टैरो कार्ड द स्टार और द हंग्ड मैन सामने आए हैं, जो गहरी आशा और आत्मचिंतन की ऊर्जा लेकर आए हैं। ऐसा लगता है कि आप दिल से किसी खास इच्छा के पूरा होने की प्रार्थना कर रहे हैं , कोई ऐसा सपना या लक्ष्य है जिसे लेकर आपके भीतर गहरी उम्मीद है।

हालांकि, टैरो यह संकेत देता है कि केवल प्रार्थना करना काफी नहीं होगा। आपको अपने भीतर झांकना होगा, और खुद पर काम करना होगा। ध्यान, आत्म-विश्लेषण और आंतरिक स्थिरता की ओर बढ़ना ज़रूरी है। जब आप अपने भीतर की शांति और स्पष्टता को पा लेंगे, तभी आपकी यह विश पूरी होने की राह पर चलेगी। यह समय है धैर्य और आत्म-परिवर्तन का।

 विस्तार से जानने के लिए नीचे दिए गए वीडियो पर क्लिक करें।
विज्ञापन

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें