फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार को कर लिया ये एक उपाय, तो जल्द ही मिल जाती है कर्ज से मुक्ति

Thu, 14 Jan 2021 07:33 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कर्ज से मुक्ति पाने का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

पौराणिक कथाओं के अनुसार मां लक्ष्मी की उत्पत्ति समुद्र मंथन के समय हुई थी। जल से उत्पत्ति होने का कारण मां लक्ष्मी चंचला हैं, वे एक स्थान पर नहीं ठहरती हैं, लेकिन जहां भी ये अपनी कृपा बरसाती हैं, वहां धन और ऐश्वर्य की कोई कमी नहीं रहती है। ऐसे घर में हमेशा संपन्नता बनी रहती है। इसलिए हर व्यक्ति मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहता है। जो व्यक्ति ईमानदारी और परिश्रम करता है, उसपर मां लक्ष्मी हमेशा अपनी कृपा बनाएं रखती हैं, लेकिन कभी परिस्थितियां ऐसी भी हो जाती हैं कि बहुत मेहनत करने के बावजूद भी व्यक्ति को धन की किल्लत बनी रहती है, व्यक्ति को कर्ज का सामना करना पड़ता है और आर्थिक स्थिति दिन पर दिन कमजोर होती जाती है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित किया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की आराधना और कुछ उपाय करके आप उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं। शुक्रवार के दिन एक उपाय करके आप कर्ज से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं कर्ज मुक्ति का उपाय...

विज्ञापन

यदि आप कर्ज से परेशान हैं और बहुत प्रयासों के बावजूद भी कर्ज नहीं उतार पा रहे हैं तो शुक्रवार की रात्रि में 11 बजे के पश्चात यह उपाय करना चाहिए। जानते हैं विधि

शुक्रवार को रात में स्वच्छ वस्त्र धारण करें और नेत्र बंद करके ध्यान लगाएं और कमल के आसन पर विराजमान महालक्ष्मी की आकृति को अपने मन मंदिर में अंकित करें। ध्यान की अवस्था में ही अपने मन में कमल पर विराजमान मां महालक्ष्मी को मानसिक रूप से 108 कमल के पुष्प अर्पित करें और ऐसा ध्यान करें की मां महालक्ष्मी पर कमल के फूल चढ़ रहे हैं। माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपके ऊपर अपनी कृपा बरसाती हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही विष्णु सहस्रनाम या गोपाल सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए। यदि आप हर शुक्रवार को नियमपूर्वक पूरे विश्वास और श्रद्धा के साथ यह उपाय करते हैं तो आपका कर्ज उतरने लगता है और जल्दी ही कर्ज से मुक्ति मिलती है। मां लक्ष्मी एवं भगवान विष्णु की कृपा से आपके घर में सुख समृद्धि आती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें