फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर रविवार को करना चाहिए, चमत्कारिक है सूर्य रक्षा कवच का पाठ, होते हैं बहुत सारे फायदे

Sat, 09 Jan 2021 07:32 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान सूर्य नारायण ही एक ऐसे देवता है जिनके दर्शन हम प्रतिदिन प्रत्यक्ष रूप से करते हैं। सूर्य नारायण के बिना धरती पर जीवन असंभव है। शास्त्रों में भी भगवान सूर्य की उपासना का बहुत महत्व बताया गया है। रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित किया जाता है। वैसे तो प्रतिदिन ही सूर्य देवता को अर्घ्य देना चाहिए परंतु यदि आप रोज यह कार्य नहीं कर सकते हैं तो हर रविवार को सूर्य देव की उपासना अवश्य करनी चाहिए। सूर्य की उपासना करने से व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान और हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है। हर रविवार को सूर्य रक्षा कवच का पाठ करना बहुत ही लाभकारी रहता है। यह पाठ बहुत ही चमत्कारिक है। इस पाठ को करने से आपको आश्चर्यजनक लाभ की प्राप्ति होती है। यह पाठ वैसे तो नियमित रूप से करना चाहिए, यदि आप रोज नहीं कर सकते तो  रविवार के दिन यह पाठ जरूर करना चाहिए। इससे भगवान सूर्य नारायण की विशेष कृपा प्राप्त होती है।  तो चलिए जानते हैं सूर्य रक्षा कवच पाठ के फायदे।

विज्ञापन

सूर्य रक्षा कवच एकलव्य द्वारा रचित है। सूर्य नारायण भगवान की उपासना के लिए यह एक बहुत ही सुंदर कृति है। इस पाठ को सच्चे हृदय और पूर्ण श्रद्घा के साथ करने से सूर्य नारायण की असीम कृपा प्राप्त होती है।
  • सूर्य कवच का पाठ सच्चे हृदय से नियम पूर्वक करने से रोगों से मुक्ति प्राप्त होती है।
  • इस पाठ को करने से सूर्य नारायण की कृपा से व्यक्ति को सुख, यश और दीर्घायु की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

  • सूर्य रक्षा कवच का पाठ करने से आपकी और पूरे परिवार को शत्रु बाधा का भय नहीं रहता है।
  • यह कवच आपको आपदाओं और संकट से बचाता है।
  • सूर्य रक्षा कवच के पाठ से धन कि किल्लत से भी मुक्ति मिलती है।
  • यह पाठ आपके लिए ही नहीं बल्कि पूरे परिवार के लिए लाभ दायक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें