Surya Grahan 2023 Kab Hai: नया साल आरंभ हो चुका है। साल 2023 में कई सारे ग्रह गोचर होंगे उसमें ग्रहण भी शामिल हैं। साल 2023 में 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण लगने वाले हैं। खगोलीय और धार्मिक दोनों दृष्टियों से सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। सूर्य ग्रहण तब पड़ता है जब चंद्रमा सूरज को पूरी तरह ढक लेता है। तो इस प्रक्रिया को पूर्ण-ग्रहण कहा जाता हैं। पूर्ण-ग्रहण धरती के बहुत कम क्षेत्र में ही देखा जाता है। सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं, पूर्ण सूर्य ग्रहण, जब चन्द्रमा पृथ्वी के काफ़ी पास रहते हुए पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है और चन्द्रमा पूरी तरह से पृथ्वी को अपने छाया क्षेत्र में ले लेता है। दूसरा आंशिक सूर्य ग्रहण, जब चन्द्रमा सूर्य व पृथ्वी के बीच में इस प्रकार आता है, कि सूर्य का कुछ ही हिस्सा पृथ्वी से दिखाई नहीं देता है और तीसरा वलयाकार सूर्य ग्रहण पड़ने के दौरान जब चन्द्रमा पृथ्वी के बहुत अधिक दूरी पर रहते हुए भी पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है और चन्द्रमा द्वारा सूर्य पूरी तरह ढका हुआ नहीं नजर आता है। आइए जानते हैं नए साल में कितने सूर्य ग्रहण पड़ेंगे और यह कहां-कहां दिखाई देंगे।